कटिहार:नशे के धंधेबाजों पर मनिहारी पुलिस की पैनी नजर,विशेष छापेमारी में देशी – विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – शराब की तस्करी पर नकेल लगाने को लेकर मनिहारी पुलिस लगातार सक्रिय है. इस दिशा मे सघन छापेमारी भी चलायी जाती है। मनिहारी थानाध्यक्ष ने संतोष कुमार झा ने जानकारी दी कि मिली गुप्त सूचना के आधार में मनिहारी नगर क्षेत्र के तांतीटोला वार्ड संख्या 15 में छापेमारी कर 22 वर्षीय गुड्डु कुमार पिता मनोज ऊर्फ मन्ना महतो को गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से 4.875 लीटर विदेशी शराब एवं 20 लीटर देशी शराब पुलिस ने बरामद की है। इस संदर्भ मे मनिहारी थानाकांड संख्या 291/26 दिनांक 15.07.2026 दर्ज कर उत्पाद एवं मद्य निषेध की धाराक्ष30(ए) के तहत न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

दूसरी ओर मनिहारी थानाकांड संख्या 234/2026दिनांक 15.06.2026 के फरार चल रहे प्राथमिकी आरोपी सन्नू ऊर्फ सनो सिंह को उम्र 21 वर्ष को थाना क्षेत्र के बौलिया पंचायत के वार्ड संख्या 15 से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के साथ इस अभियान मे एस आई नीरज कुमार निराला, एस आई अ आशीष कुमार, ए एस आई लड्डु अंसारी शामिल थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!