जमीन पर कब्जे को लेकर ईट व्यवसाई से मारपीट,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता: राहुल कुमार

जमीन पर जबरन कब्जा को लेकर बीते दिनों हुए मारपीट मामले के बाद पीड़ित ईट व्यवसाई अब्दुल वाहिद ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर घटना के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक चौक के निकट उन्होंने सिमल बाड़ी निवासी आशा देवी से लीज पर जमीन लेकर ईट निर्माण फैक्टरी खोला है ।

जिसपर भूमाफियाओं की नजर है और इसी को लेकर बीते 12 जुलाई को जब वो अपने फैक्ट्री पहुंचे तो उनके साथ भूमाफिया मजहर उर्फ मुजाहिर, अजेजुल, रिजवान, माजिद आलम, आजाद, मतीन आलम आदि अपने साथियों के साथ पहुंचे और मारपीट की गई ।

मालूम हो कि इस सम्बन्ध में आशा देवी के द्वारा भी थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।अब्दुल वाहिद ने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा ।वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!