कोसी नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 3 को बचाया गया, 10 वर्षीय अब्दुल्ला लापता,तलाश जारी

SHARE:

अररिया /अरुण कुमार

अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित दियारी मजगामा गांव में कोसी नदी की धार में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में उतरे चार बच्चे डूब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 10 वर्षीय अब्दुल्ला अब भी लापता है। उसकी तलाश के लिए SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।


घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद SDRF की टीम करीब चार घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ।


वहीं, अररिया के राजस्व पदाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण निजी वाहन की व्यवस्था कर उस पर नाव लादकर टीम को घटनास्थल तक पहुंचाया गया, जिसकी वजह से देरी हुई। फिलहाल SDRF की टीम तीन नावों की मदद से कोसी नदी में लापता बालक की तलाश में जुटी हुई है।इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!