कटिहार :युवक के शव हुआ बरामद,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

SHARE:

प्राणपुर पुलिस ने शव बरामद किया

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

प्राणपुर /कटिहार-मुख्यमंत्री सड़क केवटिया मोड़ से महानंदा बांध दुर्गापुर के बीच अवस्थित मचौला कलर्भट्ट के नीचे शव को देखकर ग्रामीणों ने प्राणपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्राणपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने शव की पहचान धरहन निवासी सोनू कुमार (28) के रूप में की गई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल का जांच कराया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का चप्पल बरामद किया। थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि मारने पीटने का कहीं कोई दाग शरीर में नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर मृतक के बड़े भाई मनीष कुमार ने बताया कि सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था बाहर रहता था मंगलवार की शाम को चार साथियों के साथ बाइक से मचौला चौक गया था। चार साथियों में एक को पहचानता हूं। रात में घर नहीं आने के बाद खोजबीन की गई। सुबह 7:00 बजे सूचना मिली की मचौला कलर्भट्ट के नीचे सोनू का शव पड़ा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां चित्रकला देवी, पिता मणिलाल मंडल,भाई फनीष कुमार रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचकर बेटा का शव देख छाती पीट- पीट कर रोने लगे। मां ने बताया कि रात में खाना बनाया हुआ इंतजार करते-करते सो गई। पिता ने बताया कि कटिहार दोनों भाई को ले गया था। दोनों भाई के नाम से जमीन रजिस्ट्री भी किया तथा एक केस के मामले में सोनू कुमार ने तारीख भी किया। भाई मनीष कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे मोहम्मद लालू साकिन दिघौंच ने फोन किया कि आपका भाई मचौला कलर्भट्ट के नीचे मरा पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष को ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में राजपूतिया कटिंग के समीप बंधन कर्मी से रूपया लूट कांड की घटना में मृतक का नाम मुख्य अभियुक्त के रूप में प्राणपुर थाना में दर्ज है।

उक्त कांड में जेल भी गया। बेल होने के बाद क्षेत्र को छोड़कर बाहर चला गया। कभी-कभी एक सप्ताह के लिए घर आता था। केस का तारीख एवं जमीन रजिस्ट्री को लेकर 5 दिन पहले घर आया था। घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि चार साथी बुलाकर ले गए और हत्या कर दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!