मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, हेलीपैड से जनसभा स्थल तक व्यवस्थाओं की समीक्षा

SHARE:

ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह


आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने प्रखंड क्षेत्र के चुरली ग्राम पंचायत स्थित कृषि विभाग के फार्म परिसर का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित निरीक्षण में उप विकास आयुक्त, एडीएम, अनुमंडल पदाधिकारी, डीपीआरओ, जिला कृषि पदाधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मियों ने भी तैयारियों की समीक्षा में भाग लिया।

निरीक्षण के दौरान हेलीपैड निर्माण, विभागीय स्टॉलों की स्थापना, जनसंवाद स्थल, समीक्षा बैठक व्यवस्था तथा प्रस्तावित जनसभा स्थल के चयन को अंतिम रूप दिया गया। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर युद्धस्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण एवं रूट चार्ट को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने संभावित दौरे में क्षेत्र को कई विकास योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबंधित कार्यों की आधारशिला, ‘जल-जीवन-हरियाली’ के अंतर्गत गोथरा झील के जीर्णोद्धार का शुभारंभ तथा पावर ग्रिड परियोजना का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे किशनगंज जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई