किशनगंज/प्रतिनिधि
जिले के अलग अलग प्रखंडों के साथ साथ जिला मुख्यालय में शुक्रवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।शहर के सुभाष पल्ली चौक पर स्थित नेता जी की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उसी क्रम में शहर के वार्ड संख्या 30 स्थित डुमरिया में शुक्रवार को आजाद हिंद संघ के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी गई।
इस अवसर पर आजाद हिंद संघ के संस्थापक जीवन कृष्ण सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए मौजूद लोगों ने राष्ट्र गान गाया। कार्यक्रम में आये अतिथियों ने बारी बारी से संबोधित किया।संघ के संस्थापक ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस प्रतिभा के धनी थे।सभी को उनका अनुसरण करना चाहिए।देश को आजादी दिलाने में भी उनकी भूमिका अहम थी।


























