पुलिस ने फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा, गांव में ढोल नगाड़े के साथ चस्पाया इस्तेहार

SHARE:

किशनगंज/पोठिया/प्रतिनिधि


देवनन्दन उर्फ सुरजीत आत्महत्या कांड में फरार चल रहे नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 127/25 में दर्ज मामले में अदालत के आदेश पर सोमवार को आरोपियों के घर ढोल नगाड़े के साथ पुलिस नें इस्तेहार चस्पा किया।


इस कांड में आदिल रब्बानी, पिता नूर आलम, छतरगाछ निवासी तथा जीशान, पिता अब्दुल रहमान, झिनाखोर निवासी को नामजद किया गया है। दोनों पर शारीरिक शोषण, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के कारण अदालत ने दोनों को फरार घोषित करते हुए सार्वजनिक रूप से हाजिर होने का आदेश दिया है।


इस्तेहार चस्पा अभियान ठाकुरगंज इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार, अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष कनक लता, छत्तरगाच्छ ओपी प्रभारी रामबहादुर शर्मा सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय चौकीदार और बड़ी संख्या में सशस्त्र बल की तैनाती रही। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे।


ज्ञात हों कि देवनन्दन उर्फ सुरजीत की मौत के बाद परिजनों ने पहाड़कट्टा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहाड़ लगाया था। जिसपर पुलिस ने आदिल रब्बानी और जीशान को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।


वही ठाकुरगंज इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का अंतिम अवसर दिया गया है। तय समय पर उपस्थित नहीं होने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई