खनन विभाग की टीम के द्वारा पांच ओवरलोड वाहनों को किया गया जब्त

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

अवैध खनन और खनिजों के गैर कानूनी परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए एलआरपी चौक के समीप पांच ओवरलोड ट्रकों को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। जहां जप्त सभी ट्रकों से खनन विभाग की टीम के द्वारा 42लाख 68 हजार 590 रुपया जुर्माना की राशि अधिरोपित भी की गई है एवं सभी वाहनों को बहादुरगंज थाना के सुपुर्द सुरक्षित रखने का कार्य किया गया है।


बताते चले की बंगाल के रास्ते गिट्टी, बालू एवं बेडमिसाली लदे वाहनों का परिचालन किशनगंज जिले मे कथित तौर पर कुछ इंट्री माफियाओ के द्वारा परिचालन कराई जा रही है। जिसकी रोकथाम हेतु जिला पदाधिकारी किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार की देर शाम ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर एलआरपी चौक के समीप बालू लदे दो ओवरलोड ट्रक, बोल्डर लदे दो ओवरलोड ट्रक एवं बेडमिसाली लदे एक ओवरलोड ट्रक कुल पांच ओवरलोड ट्रक को जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है।


वह संदर्भ में थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने बताया की अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान प्रशासनिक टीम के द्वारा चलाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को प्रशासन की सख़्ती के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई