पुलिस अधीक्षक ने बहादुरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, दिए कई निर्देश

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा सोमवार के दिन आंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय बहादुरगंज का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक किशनगंज के थाना परिसर में पहुंचते ही सर्वप्रथम थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस अधीक्षक किशनगंज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

वही उसके उपरांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर कई निर्देश अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष बहादुरगंज को दिया गया है। संदर्भ में जानकारी देते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा निरीक्षण के दौरान लंबित काँड़ों के शीघ्र निष्पादन, अपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध समय समय पर गुंडा परेड करवाने, थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु गश्त की संख्या को बढ़ाने सहित बेहतर पुलिसिंग हेतु कई निर्देश अधिकारीयों को दी गयी।

वहीँ इसी दौरान थाना परिसर सहित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय की साफ सफाई एवं सीसीटीएनएस के कार्यों की जाँच सहित कई पंजीयों की भी जाँच पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज अरुण कुमार, थानाध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार समेत बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई