आगलगी की घटना से बचाव को लेकर शहरी क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा मंगलवार को शहर के अलग अलग क्षेत्रों व विभिन्न निजी संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी कड़ी में नर्सिंग होम, आश्रय स्थल आदि स्थानों में कर्मियों को जागरूक किया गया।अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कई प्रतिष्ठानों में सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया।

इसके लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई।अनुमंडल अग्निसामालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है।तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है।

साथ ही अन्य जानकारियां दी गई।यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए। विशेष रूप से यह बताया गया की जरा सी असावधानी से आग लगने की संभावना बनी रहती है।ऐसे में सचेत रहने की आवश्यकता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई