राज्य स्तरीय बालिका विद्यालय शतरंज  प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

SHARE:

खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज (बालिका U-14/17/19) खेल प्रतियोगिता 2025-26 दिनांक 16 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक किशनगंज में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 नवंबर 2025 को सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में किया गया था।
जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में शतरंज खेल को प्रोत्साहित करना, नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना एवं खेल के माध्यम से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन के लिए अनुभवी निर्णायकों की टीम की प्रतिनियोजन की गई थी। प्रतियोगिता स्थल पर सुरक्षा, आवास, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ जिला प्रशासन द्वारा सुचारू रूप से उपलब्ध कराई गईं।

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बालिकाओं के लिए सीखने, अनुभव साझा करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक बड़ा अवसर सिद्ध हुई। आयोजन समिति ने इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं सभी सहयोगी विभागों के प्रति आभार प्रकट किया है।

समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी  विशाल राज द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विभिन्न आयु वर्ग में विजेता प्रतिभागी

अंडर – 19 (U-19)

  1. श्रेया कुमारी — पटना प्रमंडल
  2. तराशा कुमारी — पूर्णिया प्रमंडल
  3. तनु कुमारी — मुंगेर
  4. गीतांजलि कुमारी — मुंगेर
  5. कशिश कुमारी — दरभंगा

अंडर – 17 (U-17)

  1. नव्या गोयनका — तिरहुत
  2. मून — पूर्णिया
  3. गुंजन राज — तिरहुत
  4. दृष्टि दिया प्रमाणिक — पूर्णिया
  5. जिया सिंह — कोशी

अंडर – 14 (U-14)

  1. इशिका — मुंगेर
  2. मनीषा यादव — दरभंगा
  3. विष्णु प्रिया झा — पूर्णिया
  4. शालिनी प्रकाश — पटना
  5. अनन्या सिंह — पटना

इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन अधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, तकनीकी सहायक, विद्यालयों के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विजेता खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय SGFI चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जहां वे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!