किशनगंज : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भूतनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक एवं की महत्वपूर्ण घोषणा

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

सोमवर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भूतनाथ मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चना और आरती की। उन्होंने पूरी श्रद्धा से भगवान शिव के चरणों में जल अर्पित किया और क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की।

पूजन के उपरांत डॉ. जायसवाल ने घोषणा किया कि भूतनाथ मंदिर में शीघ्र ही एक भव्य तोरणद्वार (प्रवेश द्वार) का निर्माण कराया जाएगा, जिससे मंदिर की गरिमा और आस्था दोनों को नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर वे भूतनाथ कांवरिया सेवा पथ पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने भक्तों को अपने हाथों से गन्ने का जूस पिलाकर सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

उनकी यह सादगी और सेवा भावना ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और सम्मान पैदा किया।इस सफल आयोजन में भूतनाथ कांवरिया समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस मौके पर मिक्की साहा, मो अमानुल्लाह, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!