न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :तेज प्रताप यादव जिस होटल में रुके उसके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

रांची /संवादाता

राजद नेता तेज प्रताप यादव रांची के जिस होटल में रुके थे उसपर एफआईआर दर्ज किया गया है ।मालूम हो कि गुरुवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव से रांची मिलने पहुंचे तेज प्रताप यादव  होटल कैपिटल रेसिडेंसी में रुके थे ।

दरअसल कोरोना बीमारी की वजह से होटल आम लोगों के लिए बंद है और यहां सिर्फ चिकित्सको के रहने की व्यवस्था सरकार के द्वारा कि गई है ।

लेकिन तेज प्रताप के होटल में रुकने के बाद यह सवाल उठ रहा था कि आखिर कैसे वो रुक सकते है ।जिसके बाद होटल के मालिक और मैनेजर पर प्राथमिकी  दर्ज किया गया है ।

लॉकडाउन उल्लंघन का हवाला देते हुए आईपीसी की धारा 188 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

Share this news

Leave a Comment