न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मथुरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में कटिहार जिले के 3 मजदूरों की मौत , गांव में पसरा मातम 

बिहार/रितेश रंजन

मजदूरों  से भरी बस को अनियंत्रित टैंकर ने ठोंका,चार मजदूरों की मौत ,मरने वाले मजदूरों में तीन कटिहार के बरारी प्रखंड के एक इलाहाबाद का रहने वाला ,मृतक के परिजनो गमगीन ,गाव में मातमी सन्नाटा

लॉक डाउन के चलते नौकरी छूट जाने पर बड़ी तादाद में मजदूर दिल्ली छोड़कर अपने घरों को वापस हो गए थे ,अब जबकि दिल्ली में हालात सुधरने के बाद बिहार सहित अन्य प्रदेशो के कामगार वापस दिल्ली  लौटने लगे है,इसी क्रम में कटिहार के बरारी प्रखंड के 65 मजदूर कंपनी के द्वारा भेजे गए बस से दिल्ली की और रवाना हुए ,लेकिन दुर्भाग्यवश मथुरा के समीप यमुना एक्सप्रेस हाइवे पे मजदूरों से भरी बस को एक अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी ।

जिसमे कटिहार के बरारी प्रखंड के सवार तीन मजदूर की मौत हो गयी जबकि दर्ज़नो घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वही घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गाव में मातमी सन्नाटा फैल गया  ।

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक बेहद गरीब परिवार से थे और अपने परिजनों के एकलौता कमाने वाले शख्स थे । ग्रामीणों ने सरकार से मृतकों के परिजनो के लिये मुआबजे की मांग की है ।

गौरतलब है कि लॉक डाउन के समय सभी प्रवासी मजदूर नौकरी छीन जाने के बाद अपने गावँ लौट गए थे और बिहार सरकार ने वादा किया था कि उन्हें उनके गांव शहर में ही नौकरी उपलब्ध करा दी जाएगी । लेकिन ये महज ढकोसला ही साबित हुआ रोजी रोटी का साधन उपलब्ध नही होने के कारण सभी मजदूर वापस काम की तलाश में दिल्ली लौट गए । जहाँ ये हादसा घटित हुआ फिलहाल मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद घर भेजा जा रहा है ।जहा परिजन उनका अंतिम संस्कार करेंगे 

Share this news

Leave a Comment