सर्पदंश पीड़ित व्यक्ति के साथ सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, मची अफरा तफरी

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा


खेत जाने के दौरान एक व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गया। जहरीले सांप ने उसके पैर में फन मार दिया था। पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद उनके बीच हड़कंप मच गया। सत्यता की जांच के लिए परिजन सांप को ढ़ूंढने लगे।

काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने जहरीले करैत सांप को ढ़ूंढ़ निकाला और उसे पकड़कर एक प्लास्टिक की जार में बंद कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने जालमिरीक गांव निवासी पीड़ित मो.खुशरू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

लेकिन वे साथ में करैत सांप को भी साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। ताकि चिकित्सक सांप की पहचान कर इलाज कर सके। लेकिन जीवित जहरीले सांप को देखकर अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पीड़ित का इलाज प्रारंभ होने के बाद सांप को झाड़ियों में छोड़ दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!