कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे ):
सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में दो दिवसीय दीक्षारंभ छात्र परण कार्यक्रम में छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस पी शर्मा ने किया। इस बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष मनोविज्ञान डॉक्टर सीमा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार कॉलेज में नया प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए दीक्षारंभ छात्र प्रेरण कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज में पहली बार की गई है।

यह छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नियाज अहमद सिद्धकी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य ने छात्रों को कॉलेज में उपलब्ध कोर्स और अनुशासन के संबंध में आवश्यक जानकारी दें। उन्होंने छात्रों को कॉलेज में नियमित रूप से उपस्थित होकर शिक्षकों का मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर जगजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को अनुशासित होकर अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ सीमा पटेल डॉक्टर अखिलेंद्र नाथ तिवारी डॉक्टर असहद करीम, डॉ आनंद प्रकाश माया सिन्हा डॉक्टर गोपनाथ सिंह डॉ उपेंद्र प्रसाद डॉ मुकेश कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
