कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले से अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में पारिवारिक कलह में आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना में महिला समेत तीनों बच्चों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह की बताई जाती है। घटना के बाद से पतरिहा गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ चार लोगों का लाश देखकर हर किसी का कलेजा फट जा रहा था।
खास बात यह कि बच्चों के साथ कूदकर अपने जान गवाने वाले महिला आंगनबाड़ी सेविका हैं। मृतका की पहचान पथरिया गांव के अजय बिंद की 33 वर्षिय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। वही मरे तीन बच्चों की पहचान रिंकू देवी के 8 वर्षीय बच्चा बालवीर, छह साल की बच्ची हसीना और चार वर्षिय बच्चा आर्यन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रिंकू देवी परिवारिक कलह में आकर जिंदगी और मौत के बीच मौत को चुन लिया।
रिंकू अपने तीनों बच्चों के साथ सोमवार की सुबह गांव के एक कुएं में अपने तीन बच्चों के साथ कूद गई। इधर एक साथ चार लोगों के कुएं में कूदने से जो आवाज आई। तो आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे तो तुम लोगों ने देखा कि महिला अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद गई है। जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया हंगामा करने के बाद गांव के सभी ग्रामीणों के पास जुट गए और आनन-फानन में कुएं में कूदे महिला सहित उसके तीन बच्चे को निकालने में जुट गए। इधर ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना भगवानपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में डूबे सभी को निकालने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से डूबे चारों को बाहर में निकाला गया। तो पाया गया कि सभी चारों की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए चारों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
नोट :खबर में लगी तस्वीर फाइल फोटो है।






























