समाजवादी पार्टी के संस्थापक सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया ।बता दे की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 22 अगस्त से भर्ती थे जहा आज उनका निधन हो गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 8.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली ।
गौरतलब हो की वो बीते 2 अक्टूबर से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे लेकिन आज उनका निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,बसपा सुप्रीमो मायावती सहित तमाम नेताओं ने शोक जताया है और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
मुलायम सिंह यादव का सियासी सफर
समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के साथ सियासी सफर शुरू करने वाले स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव आपातकाल के दौरान 18 महीने तक जेल में रहे ।वही उनका राजनैतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है ।बता दे की श्री यादव 1967 में पहली बार विधायक बने और वो 8 बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे साथ ही तीन बार वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे ।वही 1996 में पहली बार भारी मतों से जीत कर लोकसभा पहुंचे और उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया ।रक्षा मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल काफी सराहनीय माना जाता है ।




























