गुजरात के मोढेरा गांव को भारत का पहला चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से संचालित गांव घोषित किया गया

SHARE:

गुजरात :गुजरात के मोढेरा गांव को भारत का पहला चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से संचालित गांव घोषित किया गया.पीएम मोदी ने इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा की पहले दुनिया मोढेरा को सूर्य मंदिर की वजह से जानती थी लेकिन अब मोढेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरणा लेकर ‘मोढेरा सूर्य ग्राम’ भी बन सकता है।

ये दोनों एक साथ दुनिया में पहचाने जाएंगे ।पीएम मोदी ने कहा की आज मोढेरा के लिए, मेहसाणा के लिए और पूरे नॉर्थ गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा की बिजली, पानी से लेकर रोड, रेल तक, डेयरी से लेकर कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

सबसे ज्यादा पड़ गई