किशनगंज:उत्पाद विभाग की टीम ने तीन पियक्कड़ों को हिरासत में लिया

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान चला रखा है। शहर के रामपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान बंगाल से शराब का सेवन कर किशनगंज शहर में प्रवेश कर रहे तीन पियक्कड़ों को हिरासत में ले लिया।

मौके पर ही ब्रेथ इन्हेलाइजर मशीन के द्वारा जांच किये जाने पर मशरख छपरा निवासी राजेश राम पिता सुरेश राम, किशनगंज बस स्टैंड निवासी आजय कुमार पिता शंभू कामती और मल्लाह बस्ती निवासी राजकुमार साह पिता रविन्द्र साह के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर मंगलवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!