द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने पर ठाकुरगंज में 28 जुलाई को होगा कार्यक्रम ,शामिल होंगे भाजपा के पूर्व सांसद दशरथ तिर्की

SHARE:

किशनगंज /ठाकुरगंज /प्रतिनिधि


आदिवासी समाज से द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति बनने पर देश भर के आदिवासी समाज मे खुशी का माहौल है।इस उपलक्ष्य में भाजपा की जनजाति मोर्चा देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।उक्त बातें भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री डोमेन टुडू व जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम ने ठाकुरगंज भाजपा नेता बिजली सिंह के आवास में बैठक में कही ।

नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज से पहली बार राष्ट्रपति बनने पर हमलोग में खुशी व्याप्त हैं।हम सभी द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देते हैं।इस उपलक्ष्य मे केंद्रीय योजना अनुसार आगामी 28 जुलाई को ठाकुरगंज बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत चुरली में व ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नं चार आदिवासी बस्ती में कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमे अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल लोकसभा के भाजपा पूर्व सांसद दशरथ तिर्की का आगमन होगा।

श्री तिर्की के आगमन मे भव्य स्वागत की तैयारी चल रही हैं। सर्वप्रथम पूर्व सांसद तिर्की को बागडोगरा एयरपोर्ट से ठाकुरगंज नगर के कार्यक्रम में भाग लेंगे ,फिर ठाकुरगंज की पौराणिक स्थलों पर जाएंगे ।

उसके बाद बेसरबाटी पंचायत के चुरली में कार्यक्रम में शामिल होंगे।बैठक में भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री डोमेन टुडू जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम भाजपा जिला महामंत्री तरुण सिंह किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुदाम पहान उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!