अररिया : शादी समारोह में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत, 3 घायल ,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /अरुण कुमार

फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नरपतगंज प्रखंड के तामगंज पंचायत के बीबीगंज वार्ड नंबर 8 संख्या में शादी समारोह में हुई गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो महिला एक पुरुष है। बतादें कि बुधवार की रात तामगंज पंचायत के बीबीगंज में उपेंद्र यादव की पुत्री का शादी समारोह था।

बरात भरगामा प्रखंड के खजूरी गांव से पहुंची थी। विवाह हिंदू रीति रिवाज से संपन्न की गई। सुबह सवेरे विदाई का रस्म किया जा रहा था कि अचानक गोली चलने लगी। इस गोलीबारी में शांति देवी पति शोभा चंद यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय यादव को बाएं हाथ में गोली लगी और संजीला देवी के दाएं हाथ में और जूली देवी भी गोलीबारी में घायल हो गई।

गोलीबारी से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हाय सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना किसी ने थाने को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

परिजनों ने बताया कुसमोल के वर्तमान सरपंच राजीव यादव के सहयोगी ने गोली चलाई है। इसी कारण इतनी बड़ी घटना घट गई और एक महिला की मौत हो गई। मृतक शांति देवी के भतीजे मिथलेश कुमार ने बताया कि विवाह का समारोह मंडप के पास हो रहा था। तभी ये गोलीबारी की घटना हुई है। उसने भी बताया कि राजीव यादव के सहयोगी ने गोली चलाई थी जिसमें मेरी चाची की मौत हो गई है। वहीं इस गोलीबारी की घटना किस कारण हुई है इसका ठीक से पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार ये हर्ष फायरिंग से जुड़ा मामला लगता है।

अररिया : शादी समारोह में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत, 3 घायल ,जांच में जुटी पुलिस