ब्रह्मपुत्र मेल में सफर कर रहे त्रिपुरा निवासी बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, यात्रियों में मचा हड़कंप

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

ब्रह्मपुत्र मेल में सफर कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद सहयात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। सहयात्रियों ने ट्रेन के टीटीई सहित एस्कार्ट पार्टी के जवानों को घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर स्थानीय आरपीएफ और रेल पुलिस के अधिकारी अलर्ट हो गए। शुक्रवार दोपहर ब्रह्मपुत्र मेल के किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रूकते ही अधिकारियों ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा।

मौके पर मौजूद रेल चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत यात्री को मृत घोषित करते ही साथ सफर कर रही धर्मपत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी। उनकी कारूणिक क्रंदन को सुनकर पूरे रेलवे स्टेशन परिसर का माहौल गमगीन हो गया। हालांकि मृतक की पत्नी के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किये जाने के बाद शव को कैफीन में भरकर दूसरे ट्रेन से उनके पैतृक निवास त्रिपुरा रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हलहाली ढ़ालाई,त्रिपुरा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग अनु राम शब्दाकर अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से वापस अपने घर जा रहे थे।

ब्रह्मपुत्र मेल में सफर के दौरान मालदा के निकट उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाथरूम से लौट कर आने के बाद वे बेसुध होकर गिर पड़े। ससमय समुचित इलाज नहीं होने के कारण कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।वहीं रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।शव को कैफीन में भरकर सुरक्षित पैतृक निवास रवाना कर दिया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!