कैमूर के ट्रक मालिकों ने खनन मंत्री से बालू घाटों से हो रही अवैध ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने की मांग की

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर के ट्रक मालिकों ने राज्य के खनन मंत्री से बालू घाटों से हो रही अवैध ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने की मांग की है। एक कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में पहुंचे राज्य के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम से मिलकर ट्रक मालिकों ने अपना ज्ञापन सौंपा। जिसमें ट्रक मालिकों ने बालू घाटों से बालू की ओवरलोडिंग और अवैध वसूली बंद कराने की व्यवस्था करने की मांग की है।

बालू घाट से ट्रकों पर मानक के अनुरूप बालू लोडिंग की व्यवस्था की मांग की है। इसके अलावा चालान निर्धारित दर पर मिले इसकी व्यवस्था करने की मांग की है। इसके अलावा मोहनिया के डिड़खीली टोल प्लाजा पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती 24 घंटे होने के बावजूद खुलेआम ओवरलोडेड ट्रक को पैसा देकर पार कराने के मामले पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, अंगद यादव,मोतीलाल पाल,सुभाष सिंह, राजेश कुमार सिंह, कपिल मुनि साह, संजय जायसवाल सहित कई मौजूद रहे।









सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!