महिला थाना पुलिस ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से भटकी बच्ची को परिजनों के किया हवाले

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

महिला थाना पुलिस ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से भटकी बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया। घबराई बच्ची अपने पिता से लिपट कर जोर जोर से रोने लगी। पिता और पुलिसकर्मियों के द्वारा ढ़ांढ़स बंधाने के बाद बच्ची ने तो रोना बंद कर दिया लेकिन बच्ची को सकुशल देख पिता भी अपने आंसू रोक ना सके। जानकारी के अनुसार पोठिया प्रखंड के जहांगीरपुर, ढ़ेकीपाड़ा आदिवासीटोला निवासी गणेश हांसदा ने अपनी छह वर्षीय बेटी आगाता हांसदा को पढ़ाई के लिए सेंट जेवियर्स स्कूल हिंदी मीडियम में भर्ती कराया था।






सोमवार को स्कूल से निकलने के बाद वह रास्ता भटक गई। डेमार्केट ओवरब्रिज के निकट बच्ची को बदहवास भटकता देखकर एक सज्जन व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और चाइल्ड लाइन को घटना की जानकारी दे दी। थानाध्यक्ष ने पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर आगाता के परिजनों को उसकी बरामदगी की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी महिला थाना पहुंच गए। जहां जांच और कागजी कार्रवाई के बाद बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया गया।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!