आज हुए विशेष अभियान में टीकाकरण से वंचित 12 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका
घर घर मोटरसाइकिल से जाकर इंकार वाले का किया गया टीकाकरण
सर्वे में टीका लेने से कर दिया था इनकार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने समझाया तो हुए तैयार
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना महामारी से बचाव के लिए एकमात्र उपाय कोविड टीकाकरण ही है । वो भी प्रथम डोज के बाद दूसरा डोज़ लिए बिना पूर्ण सुरक्षा संभव नहीं है। कोविड की दूसरी डोज़ के बाद ही शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है। तब शरीर कोरोना से लड़ने के लिए तैयार होता है । कोरोना का टीका जिले के सभी व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी डॉ अदित्य प्रकाश ने अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये टीकाकरण की मुहिम में जुटे तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र हैं। सामूहिक प्रयास से ही बेहतर नतीजे हासिल किये जा सकते हैं। अभी संक्रमण के फैलाव का खतरा बरकरार है। खासकर छठ महापर्व को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। जिन्होंने किसी कारण अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है। प्राथमिकता के आधार पर टीका लगायें। इस वैश्विक महामारी से आम जनमानस को निजात दिलाने का यही एक उपाय है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के आखिरी व्यक्ति के टीकाकृत होने तक हमें अपना प्रयास जारी रखना होगा। ताकि इस महामारी को करारी शिकस्त दी जा सके।
वहीं आज हुए विशेष अभियान में टीकाकरण से वंचित 12 हजार से अधिक लोगों ने अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र जाकर लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले टीकाकरण करवा कर सुरक्षित किया है । टीकाकरण के लिए कुल लक्षित 11 लाख 18 हजार 29 आबादी में से अब तक कुल 7 लाख 67 हजार 248 लोगों का टीकाकरण हो चुका है । जिसमें 2 लाख 19 हजार 995 लोग अपना दूसरा डोज़ ले चुके हैं।
सर्वे में टीका से इनकार वाले के घर घर जाकर मोटरसाइकिल से दिया गया टीका ।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि सर्वे के दौरान कुछ ऐसे भी लोग मिले, जिन्होंने टीका लेने से इनकार कर दिया। अब उनके घर घर मोटरसाइकिल से जाकर समझाकर कोरोना का टीका दिलवाया जा रहा है। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और केयर इंडिया , यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था ने आगे बढ़कर ऐसे लोगों को टीका के महत्व समझाने का काम किया। कुछ बुजुर्ग महिलाएं टीका लेने से डर रही थीं। उन्हें जब अधिकारियों ने समझाया तो आखिरकार वे लोग तैयार हो गईं।
त्यौहार मनाने से पहले टीकाकरण आवश्यक
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिले में छठ पर्व की शुरुआत हो गयी है। इसे लेकर बाजार में रौनक देखी जा रही है। परिवारों में भी पर्व मनाने को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है। चारों तरफ हर्ष का माहौल व्याप्त है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई परिवारों ने खुद व दूसरों की सुरक्षा के लिए कोरोना की संपूर्ण डोज ले ली है। टीका का सुरक्षा कवच होने के बावजूद लोगों को मास्क पहनने की आदत हो गई है। जिले में टीकाकरण के साथ साथ कोविड टेस्टिंग के प्रति भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ज़िले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिले से बाहर रहने वाले छठ महापर्व के दौरान अपने घर परिवार के पास वापस आते हैं, उस दौरान जिले के सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच अतिआवश्यक है।
साथ ही जिन्होंने टीका नहीं लिया है, उन्हें वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की जाए। इस दौरान किसी व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि होने पर विभागीय प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना बहुत आवश्यक है। वह भी तब तक जब तक यह संक्रमण पूरी तरह खत्म ना हो जाए। इसलिए आवश्यक होने पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान संयम बरतें व भीड़-भाड़ से बचें।
अन्य प्रदेशों से आने वाले सभी की कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण करना अनिवार्य:
सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने बताया की जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार डीआईओ सहित ज़िले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया है कि जिले से बाहर रहने वाले जिलेवासी दीपावली और छठ महापर्व के दौरान अपने घर परिवार के पास वापस आते हैं। उस दौरान जिले के सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच अतिआवश्यक है। इसके साथ ही जिले के सीमावर्ती इलाकों पर भी टीम बनाकर अभियान चलाया जाए। ताकि कोरोना को जड़ से मिटाने में जिलेवासियों की सहभागिता निश्चित हो। हालांकि प्रतिदिन जिले में कोविड-19 टीकाकरण के साथ ही कोविड-19 जांच की जा रही है लेकिन इसके बावजूद तेजी लाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में प्रतिदिन लगभग 5500 व्यक्तियों की कोविड-19 जांच करने का लक्ष्य दिया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर किशनगंज पुलिस ने दिलाई शपथ, किया वृक्षारोपणकिशनगंज: अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय (मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) के निर्देश के आलोक में किशनगंज पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना परिसरों में नशा … Read more
- आरपीएफ ने तस्करी के 162 शराब की बोतलें किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज आरपीएफ जवानों ने ट्रेन से तस्करी कर लाई गई 162 शराब की बोतलों को बरामद किया है। हालांकि तस्कर को गिरफ्तार करने में जवान नाकाम रहे। दरअसल आरपीएफ के द्वारा नशे … Read more
- पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेलसागर चंद्रा /किशनगंज दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने मामले की जांच कर रही महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के … Read more
- किशनगंज:आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार , भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र … Read more
- एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने बचाई सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान, परिजनों ने किया सम्मानितसागर चंद्रा /किशनगंज एंबुलेंस चालक और ईएमटी की सतर्कता के कारण एक सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान बच गई। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने चालक और ईएमटी का धन्यवाद जताते हुए उन्हें … Read more
- किशनगंज:पंचायत में विलंब से पहुंचने पर दबंगों ने व्यक्ति को पीटासागर चंद्रा/ किशनगंज पंचायत में विलंब से पहुंचने पर दबंगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। भरी पंचायत में घटित घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची … Read more
- किशनगंज:मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम – एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सयुंक्त रुप से शहर … Read more
- किशनगंज :नदी में डूबने से मां – बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के पानिसाल गांव में गुरुवार को नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।दोनों रिश्ते में मां- बेटे थे। घटना गुरुवार … Read more
- बहादुरगंज में मोहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, “या हुसैन” के नारों से गूंजा शहरबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद मोहर्रम के अवसर पर बहादुरगंज के अली हसन चौक से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस अली हसन चौक से प्रारंभ होकर झांसी … Read more
- दिघलबैंक में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, मां-बहन समेत तीन गंभीर रूप से घायलमुरलीधर झा/किशनगंज/दिघलबैंक दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर कोईमारी के पास गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां-बहन समेत तीन लोग … Read more
- पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने की तैयारी तेज, बीडीओ ने पंचायत कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठकमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज) गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत स्तर तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की … Read more
- किशनगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े लोग, मोबाइल छीना, भारी पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारीमटियाभिटा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छीना गया मोबाइल बरामद, ट्रैक्टर लेकर आरोपी फरार, तलाश तेज किशनगंज/राज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची … Read more
- भाजपा ने आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायाकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में आपातकाल’ के विरोध में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि … Read more
- नाव दुर्घटना मे पांच वर्षीय आंचल नदी मे लापता,खोजबीन जारीमनिहारी /कटिहार जाको राखे साईंया मार सके ना कोई, इसका उदाहरण बुधवार की शाम पीरमजार घाट पर नाव डूबते समय देखने को मिला । नाव मे महिला ,पुरूष, बच्चा सहित कुल 13 लोग सवार … Read more
- पोठिया पुलिस ने आम के बगीचे से 198 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारफलका/कटिहार – पोठिया पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चौधरी बाड़ी के पास एक आम के बगीचे में छापेमारी कर वहाँ छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की 198 लीटर … Read more
- मनसाही में मुहर्रम को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्चमनसाही/कटिहार – मुहर्रम को लेकर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मुहर्रम का पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने … Read more
- खरीफ महाभियान के तहत खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितबारसोई /कटिहार – प्रखंड ई-किसान भवन सभागार बारसोई में खरीफ महाभियान के तहत एकदिवसीय खरीफ कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी बारसोई पवन कुमार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि … Read more
- मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चमनिहारी /कटिहार – गुरूवार को संध्या समय अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च मनिहारी थाना परिसर … Read more
- एनएच -31 जुराबगंज-मुसापुर मार्केट के पास स्कॉर्पियो-ऑटो में भीषण टक्कर10 घायल, 5 की हालत नाजुक कोढा /कटिहार- कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर जुराबगंज मुसापुर मार्केट के सामने गुरुवार को स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10 लोग घायल … Read more
- मनिहारी गंगाघाट के समीप नाव डूबी,नाव पर सवार चार लोगों ने डूबती नाव से नदी में छलांग लगाकर बचायी जाननदी की धारा में बह रहे अन्यसभी को स्थानीय युवाओं ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से किया गया रेसक्यू मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पीरपहाड घाट से बुद्धवार की देर शाम मोटर चालित छोटी नाव … Read more
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकालकर … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं … Read more


























