नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को किया जायेगा हासिल:
नवजात बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित टीकाकरण है बहुत जरूरी:
नियमित टीकाकरण दिवस पर बच्चो के सम्पूर्ण टीकाकरण को लेकर दिया जा रहा है जोर:
किशनगंज /प्रतिनिधि
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कोविड की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में नियमित टीकाकरण मात्र से ही बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को 80 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया जिले में नियमित टीकाकरण लगभग 72 प्रतिशत तक हुआ है। इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम अंतर्गत 12 प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। नियमित टीकाकरण के आच्छादन में गिरावट होने से जानलेवा बीमारियों के संक्रमण के बढ़ने की संभावना बनी रहती है। छूटे हुए बच्चों में वैक्सीन प्रीवेंटबल डिजिज के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।आरआई दिवस (बुधवार एवं शुक्रवार) को नियमित टीकाकरण का कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाए।
वही नियमित टीकाकरण में तेजी लाने के लिए रणनीति विकसित करें। ताकि महामारी और संबंधित गतिविधियों के कारण उभरने वाले टीकाकरण अंतराल को दूर किया जा सके। नियमित टीकाकरण (आरआई) के लिए विशिष्ट दिनों की पहचान की जानी चाहिए और गतिविधियों की योजना इस तरह से बनाई जानी चाहिए कि समय एवं कार्यबल की भागीदारी आदि के संबंध में आरआई का कोविड टीकाकरण गतिविधियों के साथ कोई ओवरलैप न हो।
बच्चों में गंभीर बीमारियों से बचाता हैं नियमित टीकाकरण:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जब तक कोरोना से बचाव के लिए बच्चों का टीका नहीं आ जाता हैं तब तक बच्चों को नियमित टीके ही समय से लगवा कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को 80 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इसीलिए जिले में बच्चों के टीकाकरण का कार्य लगातार चल रहा है।
अभिभावकों से अपील हैं कि आपलोग अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। नियमित टीका लगवाकर बच्चों को पोलियो, हेपेटाइटिस, टीबी, डीपीटी और टिटेनस जैसी अन्य बीमारियों से सुरक्षित के साथ ही कोरोना संक्रमण से भी बचाया जा सकता है।जिसकी इम्युनिटी मजबूत है वह कोरोना को मात देने में सक्षम हैं। इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को नियमित रूप से लगने वाले टीका लगवाने में किसी भी तरह से लापरवाही नही बरते। बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए ज़िले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अभिभावक टीका कार्ड के हिसाब से सेंटरों पर पहुंचकर टीके निःशुल्क लगाए जाते हैं।
नवजात शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के लिए नियमित टीकाकरण बहुत जरूरी:
नियमित टीकाकरण पर जोर देते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कहा यह एक स्वस्थ्य राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कायर्क्रम है जो गर्भवती महिलाओं से आरंभ होकर शिशुओं को पांच साल तक नियमित रूप से दिये जाते है। यह टीके शिशुओं को कई प्रकार के जानलेवा बीमारियों से बचाता हैं। नवजात बच्चों को दिया जाने वाला टीका शिशुओं के शरीर में गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित और मजबूती प्रदान करता हैं। इस प्रकार कई तरह के जानलेवा बीमारियों से शिशुओं को बचने के खास टीके विकसित किये गये हैं, जिनका टीकाकरण करवाना आवश्यक है।
सम्पूर्ण टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी:
डॉ. श्री नंदन ने बताया बच्चे को रोगों से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण बहुत ज्यादा जरूरी है। न्यूमोकोकल टीका (पीसीवी) निमोनिया, सेप्टिसीमिया, मैनिंजाइटिस या दिमागी बुखार आदि से बचाव करता है।
बच्चों को दिए जाने वाले जरूरी टीके:
-जन्म होते ही ओरल पोलियो, हेपेटाइटिस बी, बीसीजी।
-डेढ़ महीने बाद ओरल पोलियो-1, पेंटावेलेंट-1, एफआईपीवी-1, पीसीवी-1, रोटा-1।
-ढाई महीने बाद ओरल पोलियो-2, पेंटावेलेंट-2, रोटा-2।
-साढ़े तीन महीने बाद ओरल पोलियो-3, पेंटावेलेंट-3, एफआईपीवी-2, रोटा-3, पीसीवी-2।
-नौ से 12 माह के अंदर मीजल्स 1, मीजल्स रुबेला 1, जेई 1, पीसीवी-बूस्टर, विटामिन ए।
-16 से 24 माह में मीजल्स 2, मीजल्स रुबेला 2, जेई 2, बूस्टर डीपीटी, पोलियो बूस्टर, जेई 2।
यह भी हैं जरूरी:
5 से 6 साल में डीपीटी बूस्टर 2, 10 साल में टिटनेस, 15 साल में टिटनेस, गर्भवती महिलाओ को टिटनेस 1 या टिटनेस बूस्टर के साथ ही बच्चा छह महीने से कम का है, तो 6 महीने तक नियमित रूप से केवल स्तनपान कराएं। स्तनपान प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में जरूरी है।
-अस्पताल जाने के समय बगैर मास्क के घर से बाहर न निकले।
-अस्पताल में टीका दिलाते समय शारीरिक दूरी का पालन करें।
-टीका दिलाते समय बच्चों को अपने गोद में रखें।
-छोटे बच्चों को नियमित रूप से समय-समय पर हाथ धोने के लिए प्रेरित करें।
-घर में बाहर से आने वाले लोगों से बच्चों को दूर रखें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण का कल होगा आयोजनकटिहार – जिले के संयुक्त कृषि भवन सभागार में बुधवार को जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कृषि विभाग सह आत्मा … Read more
- डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,यात्री सुविधा और सुरक्षा बढाने का दिया निर्देशडंडखोरा/कटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार ने डंडखोरा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया तथा कमियों को चिह्नित कर उसमें जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया।उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधा बढाने और सुरक्षा व्यवस्था को … Read more
- आपदा प्रबंधन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एनआइसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंस … Read more
- कटिहार:नगर क्षेत्र में स्वगणना कार्य तेजी से – नगर आयुक्तमहापौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कटिहार – नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वगणना कार्यक्रम को तीव्रता देने को लेकर से एक बैठक बुलाई गयी। जिसमें निगम पार्षदों की … Read more
- अबीर-गुलाल के बीच गूंजे जीत के नारे,चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों का ऐलानसुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय, गुरुबाजार … Read more
- गोल्डन फाईबर जूट की चमक वापस लाने की पहल, निदेशक ने संभावनाओं का किया आंकलनकटिहार – जिले में जूट गोल्डन फाइबर की खोई चमक को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केन्द्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा … Read more
- कटिहार:स्मैक तस्करी के दो आरोपी भेजे गये जेलमनिहारी /कटिहार – पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मैक की बडी खेप नदी मार्ग से मनिहारी घाट होकर जिले के अन्य भागों में पहुंचाने के लिए ले जायी जा रही है। सूचना पर … Read more
- कटिहार जिले का पच्चीस हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलकटिहार – जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक पर वर्ष 2026 के प्रथम दिन अज्ञात बदमाशों द्वारा 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी थी..पुलिस ने प्रथम दृष्या आपसी रंजिश में घटना … Read more
- चांदनी चौक मरंगी से मनसाही हाट मुख्य सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानीमनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर हाईवे के मरंगी चांदनी चौक से मनसाही हाट जाने वाली मुख्य सड़क वर्तमान में पूर्णतः जर्जर हो गढ्ढे में तब्दील हो चुकी हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में … Read more
- पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन अपूरणीय क्षति – सुनील यादवबरारी ने खोया अपना जननेता पूर्व मंत्री को नम आंखों से अंतिम विदाई, जनाजे में उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब बरारी/ कटिहार – बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री मंसूर आलम के निधन से पूरे … Read more
- अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर आग से बचाव विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजितबारसोई /कटिहार – अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन के मौके पर अग्निशमन अधिकारियों की ओर से नगर पंचायत बारसोई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई में छात्र-छात्राओं के बीच ‘आग से बचाव’ विषय को लेकर निबंध … Read more
- पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोपसालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे गेट के पश्चिम स्थित एक पोखर के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव कदम के पेड़ से लटका मिला।इस घटना से इलाके में सनसनी फेल … Read more
- उर्वरक के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारीकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक … Read more
- किशनगंज की मिठाई दुकानों में भारी अनियमितता,ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़मिठाई दुकानों की जांच के बाद होगी कारवाई: डीएम दुकानदारों ने खुद माना हुई है चूक महामाया द्वारा साफ सफाई के साथ साथ गुणवत्ता का रखा जा रहा है ध्यान राजेश दुबे /किशनगंज भारतीय परंपरा … Read more
- टेढ़ागाछ पुलिस की कार्रवाई, पांच फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलविजय कुमार साह / किशनगंज किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज … Read more
- औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं परखी गईं, 80% छात्राएं पाई गईं उपस्थितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टेढ़ागाछ में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। … Read more
- KishanganjNews:महिला की हत्या का खुलासा: भैसुर ही निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तारमहिला की हत्या का खुलासा पुलिस के द्वारा सफलता पूर्वक कर लिया गया है।मालूम हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्रा बाड़ी थाना क्षेत्र के बालू बाड़ी में हुए महिला सनवरी बेगम के हत्या … Read more
- किशनगंज में हाई लेवल बैठक: सीमा सुरक्षा, तस्करी और घुसपैठ पर सख्त निर्देशबिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे जहा उन्होंने समाहरणालय में भारत नेपाल क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक की ।आयोजित समीक्षा बैठक में तस्करी रोकने ,घुसपैठ,नो … Read more
- किशनगंज में इमारत-ए-शरिया की पहल: इमारत पब्लिक स्कूल में दीनी और दुनियावी तालीम का संगमसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज में इमारतें शरिया के द्वारा नौनिहालों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम देने के उद्देश्य से चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल के निकट इमारत पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा … Read more






























