देश /एजेंसी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने महीने भर चलने वाले पोषण माह 2021 के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए कहा कि राष्ट्र की पोषण की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आयुर्वेद के उपयोग के प्राचीन ज्ञान का प्रभावी ढंग से प्रयोग कैसे किया जा सकता है, इस बारे में ज्ञान प्रदान करना समय की आवश्यकता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आज अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में पोषण माह – 2021 की शुरुआत के अवसर पर पोषण वाटिका का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित थे। दोनों मंत्रियों ने शिगरू (सहिजन) और आंवला के पौधों का पौधारोपण भी किया। आयुष मंत्रालय के निर्देशन में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली (एआईआईए) ने पोषण माह – 2021 के उत्सव की शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आईसीएमआर के साथ सहयोगात्मक उद्यम के माध्यम से एनीमिया की घटनाओं को कम करने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिक आंकड़ों के प्रकाशन की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि दुनिया आयुर्वेद के योगदान को स्वीकार कर सके। पोषण के दो मुख्य घटक हैं, अर्थात् वहन करने योग्य और समग्र कल्याण के लिए आसानी से उपलब्धता। यहीं पर आयुर्वेद काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने डब्ल्यूसीडी मंत्रालय के माध्यम से स्वस्थ संतान और सरल तथा उत्कृष्ट व्यंजनों के लिए आयुष कैलेंडर को लोकप्रिय बनाने पर भी विचार किया।
डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई ने कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों जैसे शिगरू, शतावरी, अश्वगंधा, आमला, तुलसी और हल्दी के पोषण तथा औषधीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मां और बच्चे की समग्र भलाई के लिए साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद पोषण प्रथाओं को बढ़ावा देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ संतान को जन्म देने के लिए गर्भावस्था के दौरान मां के जीवन में पोषण के महत्व को भी रेखांकित किया और आयुर्वेद के उपयोग से कैसे मदद की जा सकती है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदेवर पांडेय और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। महीने भर चलने वाले इस उत्सव के दौरान एआईआईए द्वारा रोगी जागरूकता व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, अतिथि व्याख्यान और कार्यशालाओं जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर शतावरी, अश्वगंधा, मूसली और यष्टिमधु जैसे पौधों का रोपण अभियान आयोजित किया गया तथा रोगियों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य और पोषण का लाभ वाले इन पौधों का वितरण भी किया गया। आम जनता को पोषक मूल्य वाले चयनित पौधों की सूचना पुस्तिका भी प्रदान की गई। सत्तू पेय, तिल के लड्डू, झंगौर की खीर, नाइजर के बीज के लड्डू, आमलकी पनाका आदि जैसे विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले आयुर्वेदिक पौष्टिक व्यंजनों को भी कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया गया।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियानकिशनगंज:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में गर्ल्स हाई स्कूल, डुमरिया में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन … Read more
- दिघलबैंक में तीन सूत्री मांगों को लेकर नागरिक एकता मंच का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारीनागरिक एकता मंच का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी,तीन सूत्री मांगों को लेकर किया है भूख हड़ताल संवाददाता: मुरलीधर झा दिघलबैंक में नागरिक एकता मंच के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ताओं … Read more
- जलजमाव की वजह से घर से निकलना हुआ मुश्किल,नाला निर्माण की मांगकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत अंतर्गत फुलवाडिया बाजार में सड़क, नाला एवं ओपन मार्केट के निर्माण हेतु फुलबरिया बाजार में सैकड़ों की संख्या … Read more
- बहादुरगंज में हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू के बलिदान को किया गया नमन, समाज और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्पबहादुरगंज (किशनगंज) संथाल समाज के तत्वावधान में सोमवार को किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या-17 में हूल दिवस महान क्रांतिकारी सिद्धू-कान्हू के बलिदान दिवस … Read more
- जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत विकास दिवस पर एकजुट होकर आवाज किया बुलंदपंचायत विकास दिवस पर ग्रामीणों ने उठाई जलजमाव व सड़क निर्माण की मांग। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 03, 04 एवं 05 स्थित बेणुगढ़ … Read more
- टेढ़ागाछ में VB-G RAM G अधिनियम-2025 पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (BRDS) के निर्देशानुसार सोमवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में VB-G RAM G अधिनियम, … Read more
- एसएसबी द्वारा ग्राम समन्वय बैठक का किया गया आयोजन,सीमा सुरक्षा और जनसहभागिता पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने आयोजित की ग्राम बैठक, सुरक्षा और जनसहभागिता पर दिया गया जोर। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 12वीं बटालियन … Read more
- इलाज के दौरान पुर्व मुखिया पति की मौत,परिजनों में मचा कोहरामसड़क दुर्घटना में पुर्व मुखिया पत्नी की महेशखुट के पास हो चुकी थी मौत कोढा /कटिहार-सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन यादव की मौत सिल्लीगुड़ी में इलाज के दौरान … Read more
- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,सुख शांति और संवृद्धि का माँगा आशीर्वादज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का है विशेष धार्मिक महत्व मनिहारी /कटिहार – मनिहारी गंगातट पर सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। ज्येष्ठ … Read more
- कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त के घर से 5 लाख बरामदकोढा/कटिहार-बिहार एसटीएफ एवं कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त के घर से छिनतई की राशि ₹5,00,000 बरामद की है। यह कार्रवाई 28 जून 2026 … Read more
- पुलिस पर पथराव एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में चार गिरफ्तार,भेजा गया जेलघर-दुकान उजाड़ने एवं पुलिस पर पथराव पर दो प्राथमिकी दर्ज दोनों प्राथमिकी के दो-दो आरोपियों सहित चार को भेजा गया जेल मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के चकमन गांव में … Read more
- सॉलिड वेस्ट नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम की कार्रवाई,56 हजार वसूला गया जुर्मानाएक दिन में 56 हजार जुर्माना वसूला गया – नगर आयुक्त कटिहार-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में नगर निगम कटिहार की ओर से गठित मोबाइल कोर्ट के माध्यम … Read more
- कटिहार में उन्मुखी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ग्रामीण विकास को गति देने पर जोरविकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आयोजन ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर मनिहारी/ कटिहार- मनिहारी प्रखंड कार्यालय सभागार में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तीन करोड़ की हिरोइन के साथ तीन गिरफ्तार3 करोड़ रुपये मुल्य के 1.5 किलो हेरोइन के साथ 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार बंगाल से लाकर किशनगंज में बेचने की थी तैयारी एक जनप्रतिनिधि है गिरोह का मास्टरमाइंड सागर चंद्रा/किशनगंज … Read more
- किशनगंज में बंद घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को चोरों ने दिया अंजाम,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज अज्ञात चोरों ने शहर के रूईधासा स्थित बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त गृहस्वामी शुभोजीत डे पूरे … Read more
- सड़क किनारे घायल अवस्था में बरामद युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, स्थित गंभीर सड़क किनारे घायल अवस्था में बरामद युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, स्थित गंभीर सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान सागर चंद्रा/किशनगंज कोचाधामन थाना क्षेत्र के … Read more



























