हिट एप्प के माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों को इलाज की मिल रही बेहतर सुविधा
कोविड टीका का दोनों डोज अवश्य लें।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में संक्रमण की स्थति में काफी सुधार हो रहा है इसका श्रेय टीकाकरण एवं लोगो की जागरूकता से ही संभव हो पाया है कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाव को लेकर लगाए जा रहे कोविड-19 के टीके को लेकर अभी भी लोगों के मन में थोड़ी बहुत असमंजस की स्थिति देखी जा सकती है। लोगों के भ्रम को खत्म करने और टीकाकरण को लेकर लोगों को प्रेरित करने के लिए शुरू से ही स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर लोगों को मोबिलाइज किया जाता रहा है। उसके बाद से टीकाकरण को लेकर जिले में तेजी देखी गई। कोरोना की चेन खत्म करने में स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर लगा हुआ है। जिले में जांच से लेकर टीकाकरण अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है। इसमें कामयाबी भी मिल रही है। दूसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।जिले में कुल 418 व्यक्ति संक्रमित है जिसमे से 38 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है तथा 380 व्यक्ति होम आइसोलसन में है वहीं दूसरी ओर एक्टिव मरीजों की बेहतर तरीके से देखभाल में हिट एप वरदान साबित हो रहा है। जबसे हिट एप के जरिये कोरोना मरीजों की ट्रैकिंग शुरू हुई है, तब से होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों का और बेहतर तरीके से इलाज हो रहा है और वह जल्द स्वस्थ हो जा रहे हैं।हिट एप के जरिये मरीजों की ट्रैकिंग कर ऑक्सीजन लेवल मापा जाता है।
सिविल सर्जन, डॉ श्री नंदन कहते हैं कि उनके यहां तो पहले से ही कोरोना मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है। हां, हिट एप से ट्रैकिंग के बाद यह सुविधा जरूर मिली है कि मरीजों के बारे में लगातार अपडेट मिल जा रहा है। इससे यह फायदा हो रहा है कि अगर जरा सी मरीजों की हालत बिगड़ती है तो उसे तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया करा दी जाती है। इससे मरीजों को भी सहूलियत मिली है और स्वास्थ्यकर्मियों को भी। मालूम हो कि हिट एप के जरिये मरीजों की ट्रैकिंग कर ऑक्सीजन लेवल मापा जाता है। अगर ऑक्सीजन का लेवल 94 से कम रहता है तो उसे भर्ती होने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर उसे हिट एप पर अपलोड किया जाता है। जिस पर जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक की नजर रहती है।
जिले में अभी 418 एक्टिव केसः
जिले में अभी कोरोना के 418 एक्टिव केस हैं। सभी की बेहतर तरीके से देखभाल हो रही है। स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के घर-घर जाकर ऑक्सीजन लेवल जांच कर रहे हैं। साथ ही अन्य परेशानी को भी नोट किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों से मरीज अपनी परेशानी भी बता रहे हैं और परेशानी का तत्काल समाधान भी किया जा रहा है। मरीजों को इससे यह फायदा मिल रहा है कि उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग को न ही फोन करना पड़ रहा है और सामान्य परिस्थिति में न ही इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा है।
संक्रमण को हराने में आम लोगो की अहम् भूमिका
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन कि अवधि को 08 जून तक कर दिया गया है ताकि उस समय तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम से कम हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी लोगों से अपील है कि सभी जिले वासी अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने की स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लॉकडॉउन के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकलकर अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें ।
कोविड टीका का दोनों डोज अवश्य लें:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए टीका काफी कारगर है। टीका लगने के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाती है। टीका को लेकर भ्रमित ना हो क्योंकि यह संक्रमण से बचाव के लिए ही बनाया गया है। इसका कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ ऐसे सुदूरवर्ती इलाका है जहाँ कि लोग टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे थे। उनके लिए टीकाकरण एक्सप्रेस वाहन चलाया गया है जिले में अभी तक 113086 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 28780 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया जा चूका है तथा 45+ आयुवर्ग का टीकाकरण जारी है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज:जेडीयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने मकसूद अंसारी,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज: युवा जनता दल (यू) के द्वारा मकसूद अंसारी उर्फ अनवर को संगठन में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है जिसके बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि … Read more
- दिघलबैंक में एमवीयू से पशुओं का हो रहा इलाज, गांव-गांव शिविर लगाकर पशुपालकों को मिल रही राहतमुरलीधर झा/दिघलबैंक पशुपालकों को बीमार पशुओं के उपचार के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) के माध्यम से आपातकालीन पशु … Read more
- सड़क दुघर्टना पर पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वाहन जप्तकिशनगंज/सागर चंद्रा टाउन थाना के ठीक सामने एन एच पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सदर अस्पताल में इलाज के बाद … Read more
- किशनगंज:434 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 86 हजार रूपये व इलेक्ट्रॉनिक तराजू जप्तसागर चंद्रा/ किशनगंज गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने 434.10 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्मैक बेचकर इकट्ठा किए गए … Read more
- डेढ़ माह बाद टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र चालू, लोगों को मिलेगी राहतआधार संबंधी कार्यों के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा, केंद्र दोबारा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने पोठिया थाना का किया औचक निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देशइरफान/पोठिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को पोठिया थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ निरीक्षण करीब शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान एसपी ने थाना … Read more
- टेढ़ागाछ में नेपाली देसी शराब की 88 बोतलें बरामद, बाइक छोड़कर तस्कर फरारपीपल चौक धवेली गांव में पुलिस की कार्रवाई, 26.4 लीटर शराब जब्त टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम शराब तस्करी के विरुद्ध … Read more
- नई दिल्ली:नीतीश कुमार सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026’, नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में हुए सम्मानितमैथिल पारंपरिक परिधान पाग, धोती-कुर्ता और दुपट्टा में मंच पर पहुँचे नीतीश, मिथिलांचल की भव्य संस्कृति का लहराया परचम उद्यमिता, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के … Read more
- मुख्य पार्षद पर मारपीट, रुपये छीनने और धमकी देने का आरोप, दो अलग अलग मामले दर्जनगर पंचायत कार्यालय में कर्मी के साथ कथित मारपीट की शिकायत। मनिहारी/प्रतिनिधि नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की … Read more
- सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर के छत की हुई ढलाईमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर के मंदिर निर्माण के उपरांत छत की ढलाई की गई। कमेटी के सदस्य अमित कुमार यादव ने बताया कि … Read more
- शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन स्कन्दमाता की हुई पूजा, भक्तों में दिखा उत्साहमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पांचवा दिन स्कन्दमाता की पूजा धूमधाम के साथ की गई । इस मौके पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज मनसाही एवं मोहनपुर … Read more
- स्कॉर्पियो से पहुंचे चोरों ने बकरी चोरी की वारदात को दिया अंजाम,दर्जनों बकरी की चोरीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या छः जयनगर में बीती रात्रि 1:10 से लेकर 1:20 के बीच में तीन जगह से स्कार्पियो सवार तीन व्यक्ति ने तीनों … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में डांडिया एवं गरबा नृत्य का आयोजनमनसाही /कटिहार – नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में डांडिया,गरबा नृत्य के साथ महिषासुर वध नाटक का आयोजन विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया।ब कार्यक्रम का विधिवत … Read more
- भीष्मनगर रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गा के दरबार में दिखेगी वैष्णो देवी धाम की झलक1953 से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ा रही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आकर्षक चित्रण से श्रद्धालुओं में उत्साह मनिहारी /कटिहार – दुर्गापूजा को लेकर मनिहारी के भीष्मनगर रेलवे कॉलोनी … Read more
- सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,दो-तीन माह पहले हुई थी शादीकुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर डुमरिया महंत स्थान के समीप विगत रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक इबरान अंसारी (24) … Read more
- 2 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलफलका/कटिहार – फलका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निसुंदरा बंगाली टोला के पास छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के … Read more
- एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी में डांडिया एवं गरबा नाइट की धूमबच्चों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा कटिहार – शहर के प्रतिष्ठित एवं पुराने शिक्षण संस्थानों में शुमार एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की जूनियर शाखा में डांडिया एवं गरबा नाइट का भव्य … Read more
- दुर्गापूजा पंडालों का महापौर ने किया निरीक्षणश्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश कटिहार – दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम की महापौर … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के आधा दर्जन छात्र छात्रा हुए बेहोश,सभी सुरक्षितमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्रा के बेहोश हो जाने से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणो की मदद … Read more
- रबी महाभियान का आगाज, वैज्ञानिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोरजिला स्तरीय कार्यशाला में आधुनिक कृषि तकनीक, डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा कटिहार – रबी मौसम में कृषि उत्पादन बढ़ाने,खेती की लागत कम करने और … Read more