जिले में शहरी क्षेत्र में भी कोविड टीकाकरण अब आपके द्वार अभियान का हुआ शुभारंभ
प्रतिदिन नगर परिषद के 02 वार्डो का लक्ष्य
केयर इंडिया के सौजन्य से दिया गया है 02 कोविड टीका एक्सप्रेस
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात दिलाने के जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। इसे और तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो सके और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। स्वास्थ्य टीम द्वारा शहर के सभी वार्डो में जाकर लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस टीम में चिकित्सक एवं एएनएम को शामिल किया गया है|आज शुक्रवार को ज़िला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शहरी इलाकों में केयर इंडिया के मदद से कोरोना जांच व 45 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों को कोरोना जांच, टीकाकरण के साथ ही जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति परिसर से टीकाकरण रथ को जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन श्री नंदन ,डीपीएम डॉ मुनाजिम , एपिडेमियोलॉजिस्ट , केयर के प्रशनजीत प्रामाणिक ,यूनिसेफ के एजाज एहमद, डब्लू एच ओ के अमित राव सहित कई कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संक्रमण से उबरने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कोविड-19 संक्रमण से उबरने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है। कोरोना जैसी महामारी से स्थायी रूप से मुक्त होने के लिए जिले में लगातार कोरोना जांच एवं टीकाकरण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिला में विगत कुछ दिनों तक लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब इनके आंकड़ों में कमी आ रही है।यह सुखद है और समुदाय की सहयोगिता से ही यह संभव हो सका है।उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन की अहमियत अब किसी से छुपी हुई नहीं है। वर्त्तमान में जिले के कुल 1033249 व्यक्तियों के टीकाकरण के लक्ष्य के आलोक में 113086 व्यक्ति को टीकाकरण का पहला डोज दिया जा चुका है जिसमें 28780 व्यक्तियों ने दूसरा डोज लेकर सम्पूर्ण टीकाकरण करा लिया है।
वही 45 आयुवर्ग से ऊपर के व्यक्ति के लक्ष्य 189827 के आलोक में 67573 व्यक्ति को टिका दिया गया है ।लक्ष्य के आलोक में टीकाकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से ज़िला प्रशासन द्वारा 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को कोरोना जांच, टीकाकरण के लिए जागरूकता पैदा करने को लेकर जिला मुख्यालय से 02 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले के सभी शहरी क्षेत्र में जाकर लोगों की कोरोना जांच, टीकाकरण कराने का काम करेगी। इसके अलावा वाहन में माइकिंग सिस्टम अधिष्ठापित किया गया है ,जिससे लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जाएगा। युद्ध स्तर पर टीकाकरण कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सजग व तत्पर है|
वार्ड स्तर पर लोगों को टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर जाने की नहीं होगी जरूरत:
सिविल सर्जन, डॉ श्री नंदन ने बताया इस अभियान के तहत जिले के नगर परिषद शहरी क्षेत्र में 34 वार्डो में भ्रमणशील कार्यक्रम के तहत टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा । ताकि ससमय शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जा सके। राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार इस तरह के अभियान का शुभारंभ किया गया है। समाज के हर तबके के लोगों को टीकाकरण कराने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। मेडिकल वाहन के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, अब आसानी से अपने घर पर ही कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। इससे ना सिर्फ लोगों को वैक्सीन लेने में आसानी होगी बल्कि वैक्सीनेशन अभियान में भी गति आएगी। जिससे शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा भी किया जा सकता है। इस अभियान के तहत खासकर सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर चलंत वैक्सीनेशन शिविर लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। क्योंकि अभी भी कुछ वैसे भी लाभुक हैं जो किसी कारणवश टीकाकरण केंद्र पर जाने में असमर्थ हैं या कोई साधन नही है तो उनके लिए यह टीकाकरण वाहन मिल का पत्थर साबित होगा।
टीका एक्सप्रेस रथ का शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका भी देगीं साथ
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया टीकाकरण के लिए शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो के टीकाकरण के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से सेशन साइट की पूरी जानकारी मंगा ली गयी है कि किस दिन कहां टीकाकरण होगा। शिक्षक, आंगनबाड़ी सहायिका वहां चलंत टीका एक्सप्रेस को टीकाकरण में सहायता करेंगी । कोविड टीकाकरण की खेप भी आ चुकी है। वहीं एक दिन में शहरी क्षेत्र के दो वार्ड को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के इस कार्य में शिक्षक तथा प्रतिष्ठित लोगों को टीका लगवाएगी जो लोगों के लिए अनुसरणीय होगा। प्रत्येक गाड़ी में आपातकाल किट भी होगा, जो टीके के प्रतिकूल प्रभाव पर उपयोग में लाया जा सकेगा। इन सभी चीजों के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज:जेडीयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने मकसूद अंसारी,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज: युवा जनता दल (यू) के द्वारा मकसूद अंसारी उर्फ अनवर को संगठन में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है जिसके बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया … Read more
- दिघलबैंक में एमवीयू से पशुओं का हो रहा इलाज, गांव-गांव शिविर लगाकर पशुपालकों को मिल रही राहतमुरलीधर झा/दिघलबैंक पशुपालकों को बीमार पशुओं के उपचार के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) के माध्यम से आपातकालीन … Read more
- सड़क दुघर्टना पर पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वाहन जप्तकिशनगंज/सागर चंद्रा टाउन थाना के ठीक सामने एन एच पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सदर अस्पताल में इलाज के … Read more
- किशनगंज:434 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 86 हजार रूपये व इलेक्ट्रॉनिक तराजू जप्तसागर चंद्रा/ किशनगंज गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने 434.10 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्मैक बेचकर इकट्ठा किए … Read more
- डेढ़ माह बाद टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र चालू, लोगों को मिलेगी राहतआधार संबंधी कार्यों के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा, केंद्र दोबारा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने पोठिया थाना का किया औचक निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देशइरफान/पोठिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को पोठिया थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ निरीक्षण करीब शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान एसपी ने … Read more
- टेढ़ागाछ में नेपाली देसी शराब की 88 बोतलें बरामद, बाइक छोड़कर तस्कर फरारपीपल चौक धवेली गांव में पुलिस की कार्रवाई, 26.4 लीटर शराब जब्त टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम शराब तस्करी के … Read more
- नई दिल्ली:नीतीश कुमार सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026’, नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में हुए सम्मानितमैथिल पारंपरिक परिधान पाग, धोती-कुर्ता और दुपट्टा में मंच पर पहुँचे नीतीश, मिथिलांचल की भव्य संस्कृति का लहराया परचम उद्यमिता, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान … Read more
- मुख्य पार्षद पर मारपीट, रुपये छीनने और धमकी देने का आरोप, दो अलग अलग मामले दर्जनगर पंचायत कार्यालय में कर्मी के साथ कथित मारपीट की शिकायत। मनिहारी/प्रतिनिधि नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने … Read more
- सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर के छत की हुई ढलाईमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर के मंदिर निर्माण के उपरांत छत की ढलाई की गई। कमेटी के सदस्य अमित कुमार यादव ने बताया … Read more
- शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन स्कन्दमाता की हुई पूजा, भक्तों में दिखा उत्साहमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पांचवा दिन स्कन्दमाता की पूजा धूमधाम के साथ की गई । इस मौके पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज मनसाही एवं … Read more
- स्कॉर्पियो से पहुंचे चोरों ने बकरी चोरी की वारदात को दिया अंजाम,दर्जनों बकरी की चोरीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या छः जयनगर में बीती रात्रि 1:10 से लेकर 1:20 के बीच में तीन जगह से स्कार्पियो सवार तीन व्यक्ति ने … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में डांडिया एवं गरबा नृत्य का आयोजनमनसाही /कटिहार – नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में डांडिया,गरबा नृत्य के साथ महिषासुर वध नाटक का आयोजन विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया।ब कार्यक्रम का … Read more
- भीष्मनगर रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गा के दरबार में दिखेगी वैष्णो देवी धाम की झलक1953 से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ा रही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आकर्षक चित्रण से श्रद्धालुओं में उत्साह मनिहारी /कटिहार – दुर्गापूजा को लेकर मनिहारी के भीष्मनगर रेलवे … Read more
- सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,दो-तीन माह पहले हुई थी शादीकुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर डुमरिया महंत स्थान के समीप विगत रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक इबरान अंसारी … Read more
- 2 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलफलका/कटिहार – फलका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निसुंदरा बंगाली टोला के पास छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी … Read more
- एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी में डांडिया एवं गरबा नाइट की धूमबच्चों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा कटिहार – शहर के प्रतिष्ठित एवं पुराने शिक्षण संस्थानों में शुमार एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की जूनियर शाखा में डांडिया एवं गरबा नाइट का … Read more
- दुर्गापूजा पंडालों का महापौर ने किया निरीक्षणश्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश कटिहार – दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम की … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के आधा दर्जन छात्र छात्रा हुए बेहोश,सभी सुरक्षितमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्रा के बेहोश हो जाने से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणो की … Read more
- रबी महाभियान का आगाज, वैज्ञानिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोरजिला स्तरीय कार्यशाला में आधुनिक कृषि तकनीक, डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा कटिहार – रबी मौसम में कृषि उत्पादन बढ़ाने,खेती की लागत कम करने … Read more
- कोसी स्नातक चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क,कोढ़ा प्रखंड कार्यालय पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्तनिरीक्षण के दौरान डीएम, एसडीओ समेत कई अधिकारी रहे मौजूद शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर दिया जोर कोढा/कटिहार – कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज … Read more