देश /डेस्क
कोरोना महामारी के दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में चक्रवाती तूफान सहित देश के विकास हेतु किए गए कार्यों की चर्चा की और कहा कि देश अब किसी के दबाव में नहीं चलता ,देश अब सुरक्षित भी है और प्रगति के रास्ते पर भी चल रहा है ।उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर से कश्मीर तक पुराने विवाद सुलझाए गए ।
पीएम मोदी ने कहा आज 30 मई को हम ‘मन की बात’ कर रहे हैं और संयोग से ये सरकार के 7 साल पूरे होने का भी समय है।इन वर्षों में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चला है।इन 7 वर्षों में जो कुछ भी उपलब्धि रही है, वो देश की रही है, देशवासियों की रही है। कितने ही राष्ट्रीय गौरव के क्षण हमने इन वर्षों में साथ मिलकर अनुभव किए हैं। उन्होंने कहा अभी अभी पिछले 10 दिनों में ही देश ने फिर 2 बड़े cyclone ‘ताऊ-ते’ और पूर्वी coast पर cyclone यास।देश और देश की जनता इनसे पूरी ताकत से लड़ी और कम से कम जनहानि सुनिश्चित की।विपदा की इस कठिन और असाधारण परिस्थिति में cyclone से प्रभावित हुए सभी राज्यों के लोगों ने जिस प्रकार से साहस का परिचय दिया है।उसके लिए मैं आदरपूर्वक सभी नागरिकों की सराहना करना चाहता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन सभी एक साथ मिलकर इस आपदा के सामने करने में जुटे हैं।मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है।पीएम मोदी ने कहा कोरोना की शुरुआत में देश में सिर्फ एक ही testing lab थी, लेकिन आज ढाई हजार से ज्यादा labs काम कर रही हैं।शुरू में कुछ सौ test एक दिन में हो पाते थे, अब 20 लाख से ज्यादा test एक दिन में हो रहे हैं।कितने ही Frontline workers, sample collection के काम में लगे हुए हैं।संक्रमित मरीजों के बीच जाना, उनका sample लेना, ये कितनी सेवा का काम है।
पीएम मोदी ने कहा आप सोचिए, हमारे देश में इतना बड़ा संकट आया, इसका ऐसे देश की हर एक व्यवस्था पर पड़ा।कृषि व्यवस्था ने खुद को इस हमले से काफी हद तक सुरक्षित रखा।सुरक्षित ही नहीं रख, बल्कि प्रगति भी की, आगे भी बढ़ी।मुझे कितने ही देशवासियों के संदेश, उनके पत्र देश के कोने-कोने से मिलते हैं।कितने ही लोग देश को धन्यवाद देते हैं कि 70 साल बाद उनके गांव में पहली बार बिजली पहुंची है।
कितने ही लोग कहते हैं कि हमारा भी गाँव अब पक्की सड़क से, शहर से जुड़ गया है।उन्होंने कहा
एक आदिवासी इलाके से कुछ साथियों ने मुझे एक संदेश भेजा था कि सड़क बनने के बाद पहली बार उन्हें ऐसा लगा कि वो भी बाकी दुनिया से जुड़ गए हैं।
ऐसे ही कहीं कोई बैंक खाता खुलने की ख़ुशी साझा करता है। इन 7 सालों में आप सबकी ऐसी करोड़ों खुशियों में, मैं शामिल हुआ हूं।पीएम मोदी ने कहा
आजादी के बाद 7 दशकों में हमारे देश के केवल साढ़े तीन करोड़ ग्रामीण घरों में ही पानी के connection थे।लेकिन पिछले 21 महीनों में ही साढ़े चार करोड़ घरों को साफ पानी के connection दिए गए हैं।एक नया विश्वास देश में आयुष्मान योजना से भी आया है।जब कोई गरीब मुफ्त इलाज से स्वस्थ होकर घर आता है तो उसे लगता है कि उसे नया जीवन मिला है।
पीएम ने कहा इन 7 सालों में भारत ने Digital लेनदेन में दुनिया को नई दिशा दिखाने का काम किया है।हम record satellite भी प्रक्षेपित कर रहे हैं और record सड़कें भी बना रहे हैं।उन्होंने कहा इन 7 वर्षों में ही देश के अनेक पुराने विवाद भी पूरी शांति और सौहार्द से सुलझाए गए हैं।पूर्वोत्तर से लेकर कश्मीर तक शांति और विकास का एक नया भरोसा जगा है।
पीएम मोदी ने कहा इन 7 सालों में हमने साथ मिलकर ही कई कठिन परीक्षाएं भी दी हैं और हर बार हम सभी मजबूत होकर निकले हैं।कोरोना महामारी के रूप में, इतनी बड़ी परीक्षा तो लगातार चल रही है।इस वैश्विक महामारी के बीच भारत, ‘सेवा और सहयोग’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने कहा जैसे अन्य लड़ाइयां जीते है उसी तरह कोरोना से भी लड़ाई जीतेंगे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय अष्टयाम का हुआ शुभारंभकिशनगंज/राज कुमार ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बेसरबाटी पंचायत के कालिकाडांगा में रविवार को भक्ति, उत्साह और आस्था के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। गोकुलधाम सोसायटी के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक … Read more
- अस्पताल के सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, बदमाश ने बच्चे के गले से चेन छीनासागर चंद्रा/किशनगंज बदमाश ने अपनी मां के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची बच्ची के गले से चांदी का चेन लिया। सोमवार सुबह अस्पताल के दवा काउंटर के पास मरीज और उनके परिजन … Read more
- पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने खाया जहर ,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/किशनगंज पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद नेपाल गढ़ कॉलोनी निवासी लोकनाथ दास … Read more
- घर से बाजार निकला किशोर हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज घर से बाजार के लिए निकले किशोर के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। पानीबाग निवासी 16 वर्षीय छोटू हुसैन गत 15 मई को चुड़ी पट्टी चौक गया था। … Read more
- ई रिक्शा का बैटरी चोरी कर रहे चोर को लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवालेसागर चंद्रा/किशनगंज स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा का बैटरी चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई बताया जाता है। चुड़ी पट्टी … Read more
- टेढ़ागाछ में सहयोग शिविर की तैयारी पूरी, खनियाबाद व बैगना पंचायत में आज लगेगा शिविरविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार … Read more
- मामूली विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई,मामला दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा मामूली विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में … Read more
- आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारकिशनगंज/सागर चंद्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अस्पताल रोड, गांधी नगर निवासी … Read more
- सुखानी थाना क्षेत्र से 209.53 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तारट्रक पर लोड कर ले जाया जा रहा था शराब किशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में … Read more
- +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भटेढ़ागाछ /किशनगंज बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड किशनगंज के तत्वाधान मे +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापीका … Read more
- नाबालिग का अपहरण कर छेड़खानी के आरोपी को सुनाई गई 5 साल की सजाअनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम की अदालत के प्रयास से आरोपी को सुनाई गई सजा सागर चंद्रा/किशनगंज अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने सोमवार नाबालिग का अपहरण कर … Read more
- विकास मित्र घर जाकर लाभुकों से आवेदन व दस्तावेज संग्रहित कर शिविर स्थल तक पहुंचाए – डीएमजनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत ‘जनभागीदारी अभियान : सबसे दूर–सबसे पहले’ का शुभारंभ डीएम विशाल राज ने दीप प्रज्वालित कर किया शुभारंभ संवाददाता /किशनगंज जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत “जनभागीदारी अभियान … Read more
- रोजी-रोटी की तलाश में गए थे इंदौर, लौटीं सिर्फ लाशें: पटाखा फैक्टरी में आग से अररिया के 5 लोगों की मौत,कई घायलअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर पंचायत और गोखलापुर गांव इन दिनों गहरे शोक में डूबे हुए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में 14 मई … Read more
- कटिहार:23 मई तक सुबह के 9 बजे से दोपहर के 2 बजे तक बिजली सेवा रहेगी बाधित:- जेईमनसाही/कटिहार – 33/11 पावर सब स्टेशन मनसाही में 23 मई तक सुबह के नौ बजे से दोपहर के दो बजे तक प्रत्येक दिन बिजली सेवा बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए पावर सब … Read more
- बरारी में कालिकापुर फीडर बाटने के लिए बिजली विभाग का कार्य जोरों परबरारी- नगर पंचायत बरारी स्थित वार्ड 10 एवं 11 को बरारी बाजार फीडर में जोड़ने के लिए बिजली विभाग की ओर से तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा हैं।कनीय विधुत अभियंता शिव … Read more
- विधायक ने की मनिहारी नगर क्षेत्र के लिए अलग फीडर की मांगमनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री से अलग विद्युत फीडर स्थापित किये जाने की मांग विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने की है। … Read more

























