न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तेजस्वी यादव ने खुद लगाया नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर

पटना /डेस्क

राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को खुद पटना में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगा कर चुनावी आगाज कर दिया है। मालूम हो कि पोस्टर में एक चिट्ठी भी छापी गई है ।दरअसल बिहार सरकार के पुलिस विभाग द्वारा एक चिट्ठी जारी की गई थी जिसमे श्रमिको के आगमन के बाद विधि व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जाहिर की गई थी ।हालाकि बाद में विभाग ने इस चिट्ठी को भूल वस जारी करने की बात कह कर वापस ले लिया था ।

अब चिट्ठी पर सियासत शुरू हो चुकी है और राजद नेता तेजस्वी यादव सरकार को घेरने में लगे हुए है ।तेजस्वी यादव ने कहा कि नकारा और निकम्मी बिहार सरकार की ग़रीबों के प्रति नफ़रती सोच को उजागर करने के लिए इस चिट्ठी के होर्डिंग को आज हमने पटना में लगाया है साथ ही उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के अधीन कार्य कर रहे आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार के श्रमवीरों के संबंध में गृहविभाग से एक चिट्ठी जारी करवाई जिसमें श्रमिक भाइयों के बारे में बेहद अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणियाँ की गयी है। इस चिट्ठी में श्रमिकों को चोर, लुटेरा, गुंडा और अपराधी कहा गया है।मालूम हो कि बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है और राजद कोई मुद्दा हाथ से नहीं जाने देना चाहती ।

Share this news

Leave a Comment