कटिहार:सांसद तारिक अनवर के रवैये से स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि ने जताई नाराजगी

SHARE:

मनसाही/कटिहार /प्रतिनिधि

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के वार्ड नं आठ रामनगर भट्टा चौक में एलईडी लाइट 16 मीटर हाय मास्ट के 150 वॉट सोलर लाइट सांसद द्वारा जहां 11:30 बजे फीता काटकर उद्घाटन करना था ।

मगर सांसद तारिक अनवर समय से आधा घंटा पहले ही फीता काटकर चंद मिनट लोगों की समस्या आधे अधूरे सुने एवं पल्ला झाड़ते हुए दूसरे कार्यक्रम के लिए निकल पड़े सांसद तारीक अनवर के जाने के बाद वहां के स्थानीय लोगों में उनके प्रति तीखे लैंग्वेज एवं उनका रवैया के बारे में विभिन्न तरह के चर्चाएं चौक पर स्थानीय ग्रामीण एवं प्रतिनिधियों द्वारा किया गया जिससे कि जाहिर होता हैं सांसद से क्षेत्र के लोग नाखुश हैं।

इस दौरान राजद नेता संतोष कुमार यादव,पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,सरपंच प्रमोद कुमार सिंह,जदयू के उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, कुरेठा पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी,पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव,समाजसेवी रतन परिहार,विनोद पंडित सहित स्थानीय ग्रामीण संजय सिंह, अनूप लाल ऋषि,शिवनंदन कुमार वर्मा,रुदल साह आदि लोगों ने बताया कि सांसद तारिक अनवर तो आए आकर उद्घाटन किया मगर क्षेत्र के लोगों को किसी भी समस्या के बारे में बोलने का मौका नहीं दिए एवं सभी को नाराज कर चले गये ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई