- केयर इंडिया की टीम द्वारा महेश्बथाना कोविड केयर परिसर में संचालित कोविड केयर सेंटर में दी गई प्रशिक्षण
- ऑक्सीजन सिलेंडर बेहतर तरीके से ऑपरेट करने की दी गई विस्तृत जानकारी
- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन प्रयासरत:
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले के कोविड-19 संक्रमण वायरस से संक्रमित मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध मिले, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कटिबद्ध और सजग है। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर किशनगंज के महेश्बथाना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर परिसर में संचालित कोविड केयर सेंटर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने की प्रशिक्षण दी गई। यह प्रशिक्षण केयर इंडिया की नर्स मेंटर तेनजिंग के द्वारा कोविड केयर सेंटर में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। जिसमें बेहतर तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन के साथ कोविड केयर सेंटर में इलाजरत सभी मरीजों का इलाज सुनिश्चित हो, इसपर भी बल दिया गया। ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकें और मरीजों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े तथा जिलाधिकारी के इस पहल से आपात स्थितियों में गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर जीवन रक्षक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में भरपूर मदद मिलेगी।
- बेहतर तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट की दी गई विस्तृत जानकारी :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया, महेश्बथाना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में आई सी यु सहित 13 शय्या वाले बेड का निर्माण करवाया गया है जिसमे से 04 बेड वेंटीलेटर युक्त एवं 09 बेड ऑक्सीजन कांसिताटर युक्त है वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इनका शुरू होना आवश्यक हो गया है जिसमे तैनात नव चयनित डाक्टर , स्वास्थ्य कर्मियों को केयर इंडिया के तेनजिंग एवं डी टी एल प्रशान्जित प्रमाणिक के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। जिसके दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया, मरीजों को ऑक्सीजन लगाने के बाद ऑक्सीजन लेवल कितना रखना, ऑक्सीजन फेस मास्क कैसे लगाना है समेत अन्य विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि वहाँ तैनात कर्मी इलाजरत संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सकें। - खुद का एहतियात के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दी गई जानकारी :-
प्रशिक्षक सह केयर इंडिया के तेनजिंग ने बताया, इस दौरान कोविड केयर सेंटर में तैनात कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर किस तरह खुद को सुरक्षित रहकर एवं एहतियात का पालन करते हुए मरीजों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। किन-किन बातों का ख्याल रखना रखना है। किस स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करानी है आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि तैनात कर्मी खुद भी सुरक्षित रह सकें और सुरक्षा हर मानकों का पालन करते हुए इलाजरत मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सकें। - खुद का सुरक्षा के मद्देनजर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण जरूरी :-
वहीं, प्रशिक्षक सह केयर इंडिया के तेनजिंग ने बताया, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुद के सुरक्षा का मद्देनजर यह प्रशिक्षण बेहद जरूरी था। इससे ना सिर्फ कर्मी सुरक्षित रहेंगे। बल्कि, तैनात कर्मी खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। - ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट के अलावा मरीजों की अन्य देखरेख को भी दी गई जानकारी :-
वहीं, डब्लू एच ओ के एस एम् ओ डॉ अमित राव ने बताया, प्रशिक्षण के दौरान कोविड केयर सेंटर में तैनात कर्मियों को ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने की जानकारी के अलावा खुद के सुरक्षा का ख्याल रखते हुए मरीजों को अन्य देखरेख किस तरह करना है, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई। जैसे कि, समय पर दवाई का सेवन समेत अन्य जानकारियाँ दी गई।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन प्रयासरत:
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिला के आम नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार यथासंभव प्रयास कर रही है। तथापि कोरोना के खतरा अभी टाला नहीं है।यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।सदैव सामाजिक दूरी बनाए रखें। मास्क जरूर पहनें एवं समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें।हमेशा सतर्क एवं सजग रहें।आपकी सावधानी ही बचाव है।आप सुरक्षित तो सब सुरक्षित।
जिला नियंत्रण कक्ष में करें संपर्क:
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिला के आम नागरिकों से अपील की है असमान्य परिस्थितियों में जिला कोविड हेल्पलाइन संख्या 18003456621 अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दुरभाष संख्या 06456227222 पर सम्पर्क करें।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली। कर्मियों के … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। जिसमें छः मामले का निष्पादन किया … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।राजस्व अधिकारी … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों तथा विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित चित्र … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा शिक्षिका कसीर जहां को फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर स्टेशन में घंटों खड़ी रही। शव ट्रेन के नीचे पहियों के बीच फंसी … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन करते हुए डॉक्टर … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के बहिष्कार के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित लंबित मामलों, परिमार्जन और सरकारी भूमि के … Read more