बंगाल /कोलकाता
टीएमसी समर्थक बड़ी संख्या में राजभवन के सामने कर रहे हैं प्रदर्शन
कोलकाता,आसनसोल,आरामबाग सहित राज्य के अलग अलग इलाकों में गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे टीएमसी समर्थक
सीबीआई द्वारा नारदा स्टिंग ऑपरेशन के सिलसिले में टीएमसी के चार बड़े नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद सीबीआई मुख्यालय के सामने टीएमसी समर्थकों का हंगामा जारी है ।टीएमसी समर्थक गिरफ्तार नेताओ को रिहा करने की मांग पर अड़े हुए है ।टीएमसी समर्थकों ने सीबीआई कार्यालय के सामने जम कर पत्थरबाजी की है ।जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया है । गिरफ्तार किए गए नेताओं में दो मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी है. अब इस मामले पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट करते हुए ममता बनर्जी से संविधान का पालन करने की अपील की है. साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है. राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर ममता बनर्जी को अविलंब शांति बनाने की अपील की है ।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मौन है और स्थिति बिगड़ती जा रही है उन्होंने कहा कि अभी स्थिति को नियंत्रित करने का समय है। श्री धनखड़ ने कहा कि ममता बनर्जी संविधान का पालन करे साथ ही उन्होंने बंगाल पुलिस को भी विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है ।इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है। वही जानकारी के मुताबिक सीबीआई गिरफ्तार नेताओ को रिमांड में लेने की कोशिश करेगी और नेताओ को वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में पेश करने वाली है।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली। कर्मियों के आक्रोशित रूख को देखकर एरिया मैनेजर ने … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। जिसमें छः मामले का निष्पादन किया गया। दो मामले लंबित रहे। इसकी जानकारी … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।राजस्व अधिकारी नरेंद्रनाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव एवं मुखिया … Read more