न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारत पाकिस्तान सीमा पर 150 मीटर लंबे सुरंग का बीएसएफ ने किया उद्भेदन ,आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए बनाया गया था सुरंग

देश/डेस्क

भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने एक सुरंग का पता लगाया है ।पाकिस्तान सरकार और आईएसआई द्वारा लगातार भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है ।






बीएसएफ के आईजी एन एस जमवाल ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि  काफी समय से पांसर क्षेत्र में कुछ इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से एक टनल की इनपुट थी। पाकिस्तान ने ये सुरंग जीरो लाईन से खोदी है। उन्होंने बताया कि अनुमान है कि ये सुरंग भारतीय सीमा में 140-150 मीटर लंबी और 25-30 फीट गहरी है।

आदमी बैठकर या रेंगकर इसे पार कर सकता है ।श्री  जम्वाल ने बताया कि ये टनल जीरो लाइन के पास बनाई गई है तो पाकिस्तान के ISI, पाकिस्तानी रेंजर्स और पाकिस्तानी आर्मी की मदद के बगैर नहीं बन सकती है। उन्होंने कहा कि जीरो लाईन पर उनकी अनुमति के बिना कोई नहीं पहुंच सकता है ।






Share this news

Leave a Comment