न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :इंडिगो के मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली ,अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

बिहार /पटना

राजधानी पटना में अपराधियों द्वारा इंडिगो कंपनी के ऑपरेशन हेड (मैनेजर) को गोली मारने का मामला प्रकाश में आए है ।

जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के
पुनाइचक के पास अपराधियों ने रूपेश कुमार को गोली मार दी ।रूपेश को पारास अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई ।

बताया जाता है कि रूपेश कार से अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गई ।घटना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए है कि आखिर किस वजह से गोली मारी गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच की जा रही है ,रूपेश को कितनी गोली लगी और कौन अपराधी इस घटना में शामिल थे जल्द ही खुलासा किया जाएगा ।

घटना के बाद इलाके के लोगो में दहशत व्याप्त है और लोग पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़े कर रहे है।

Share this news

Leave a Comment