न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :ठंड में बढ़ोतरी से जनजीवन अस्त व्यस्त

किशनगंज/गलगलिया चंदन मंडल

जिले में अचानक पारा लुढ़कने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।बढ़ते ठंड की वजह से लोग परेशान दिखे ।

मौसम के करवट बदलने के बाद मंगलवार को सुबह से ही चालकों को वाहन की लाइट जलानी पड़ी. घना कोहरा छाए रहने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है । सामान्य से बेहद हल्की हवा चलती रही. खोरीबाड़ी प्रखंड सहित प्रखंड के भारत- नेपाल सीमा के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर ठंडी हवा चलती रहीं . लोग घर में दुबके रहे .

मंगलवार को लोगों को सूर्य देवता दिखाई नहीं दिए . जिस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में ही दुबके हुए थे. सुबह से ही सड़कों पर कोहरे की चादर दिखाई दी . वाहनों की रफ्तार धीमी रही. पूरे दिन धूप नहीं निकली . अचानक मौसम के करवट बदलने पर ठिठुरन से लोग परेशान रहे . दिनभर लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए .

Share this news

Leave a Comment