न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : ठंड ने लोगो का जीना किया दुश्वार

पछुआ हवा के चलने से ठंड में हुई बढ़ोत्तरी

गरीब परिवार,राहगीरों व फुटपाथियों की परेशानी बढ़ी

किशनगंज/ संवादाता

जिले में तीन दिनों से लगातार ठंड में बढ़ोत्तरी होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।अब शीतलहर की भी शुरूआत हो रही है।शनिवार की सुबह से ही तेज पछुआ हवा चलना शुरू हो गया।जिसके बाद ठंड में बेतहाशा वृद्धि हो गई है ।

हालांकि रविवार सुबह होते ही कड़ाके की धूप भी निकली। लेकिन दिनभर हवा के चलने से धूप का कोई असर देखने को नहीं मिला।बेतहाशा ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे या फिर जो बाहर निकले वो अलाव तलासते देखे गए ।ठंड की वजह से अस्पतालो में भी मौसमी बीमारी से पीड़ित रोगियों कि भीड़ देखी जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment