न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एसएसबी और कस्टम अधिकारियों के बीच हुई बैठक ,तस्करी पर अंकुश लगाने पर हुई चर्चा

किशनगंज /चंदन मंडल

शनिवार को पटना कस्टम मुख्य आयुक्त निशीत गोयल ने गलगलिया के भारत नेपाल सीमा बॉर्डर का दौरा कर वहां की स्थिति का जानकारी हासिल की. इसके साथ ही उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी एसएसबी की 41वीं वाहिनी के भातगांव बीओपी में एक बैठक की और सीमा की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की .

इस संबंध में एसएसबी की एक अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में एसएसबी व कस्टम मुख्य आयुक्त के साथ बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया.

साथ ही बैठक में अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकना व भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके. इस विषय पर चर्चा की गई. एसएसबी के अधिकारी ने बताया भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी व कस्टम को कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और आपसी में भाईचारागी कायम रखने के मद्देनजर बैठक में यह भी चर्चा की गई. इस मौके पर नीशीत गोयल के अलावे , सचिन कुमार मजूमदार , एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुभाषचंद्र नेगी , 19 वाहिनी के नवीन कुमार , वीएस चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment