न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुख्य पार्षद पर मारपीट, रुपये छीनने और धमकी देने का आरोप, दो अलग अलग मामले दर्ज

नगर पंचायत कार्यालय में कर्मी के साथ कथित मारपीट की शिकायत।

मनिहारी/प्रतिनिधि

नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोपों को लेकर मनिहारी थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए हैं।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि पहला मामला 11 अक्टूबर 2026 की कथित घटना से जुड़ा है। जहां पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए थाने के मुंशी के लिखित शिकायत पर सरकारी कार्य के दौरान मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, और अन्य लोगों पर एक सरकारी कर्मी के साथ गाली-गलौज करने, दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

आवेदन में कथित भ्रामक वीडियो तैयार कर विभिन्न संचार माध्यमों से प्रसारित करने और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई है। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 486/26 का उल्लेख है।


जबकि दूसरा मामला 13 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय में हुई कथित घटना से संबंधित है। आवेदन के अनुसार, नगर पंचायत में कार्यरत कनीय अभियंता शेख रिजवान की लिकखित शिकायत पर दर्ज की गयी है इसमें उन्होने कहा है कि वार्ड संख्या-दो में ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन अपलोड करने के लिए जरूरी फोटोग्राफ तैयार कर रहा था। इसी दौरान करीब 12:45 बजे मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ कार्यालय पहुंचे।
शिकायत में कर्मी के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

साथ ही, कर्मी के पास मौजूद करीब 8,400 रुपये छीनने की बात भी कही गई है। आवेदन में पंकज यादव, गजेंद्र यादव, नागो राय सहित अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 488/26 दर्ज कर सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।


दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य पार्षद लाखो यादव ने अपने उपर लगे आरोपों को राजनीतिक षडयंत्र बताया है। उन्होने कहा कि गंगा किनारे रेल की भूमि पर गंगास्नान को आनेवाले श्रद्धालुओं की वाहन से पार्किंग वसूले जाने पर अपना विरोध जताया था। कहा कि गंगाकिनारे रेल की भूमि पर पार्किंग टैक्स हेतु दिये गये ठेका अवधि की जांच की मांग की गई है।मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Comment