एसएसबी का जवान निकला शराब तस्कर,225 लीटर विदेशी शराब जब्त

SHARE:

अररिया/अरुण कुमार

भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगा एसएसबी जवान शराब तस्कर निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।मालूम हो कि अररिया जिले के सिमराहा थाना पुलिस एवं एएलटीएफ (ALTF) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।

गिरफ्तार तस्करों में एक एसएसबी का जवान भी शामिल है जिसकी पहचान तनवीर आलम निवासी आलम टोला, वार्ड-23, फारबिसगंज के रूप में हुई है।तनवीर आलम वर्तमान में 12वीं बटालियन एसएसबी किशनगंज में कार्यरत है जबकि दूसरा युवक रोहित कुमार निवासी बंगाली टोला, वार्ड-24, फारबिसगंज का रहने वाला है।मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की डिजायर कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब लादकर तस्कर अररिया की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर सिमराहा थाना एवं एएलटीएफ की टीम ने एनएच-27 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।जांच के दौरान पोटिया मोड़ के पास संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पोटिया कट के समीप घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से विभिन्न ब्रांड की 225.075 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!