मनसाही/कटिहार – श्रावण मास के प्रथम सोमवारी के शुभ अवसर पर विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी हैं। इस मौके पर शिव मंदिर बड़ी बथना, जयनगर,मनसाही, बिशनपुर, मोहनपुर,हरिप्रसाद,भेड़मारा, घासीटोला,कजरा,बसंतपुर, गोरगामा,मटियारी, चित्तौरिया, अरमारा आदि शिव मंदिर में सुबह से ही कुंवारी कन्याएं, नवविवाहित महिलाएं,युवा वर्ग, नहा धोकर तैयार होकर डलिया में फल, फूल,बेलपत्र, भांग, धतूरा,गंगाजल आदि लेकर शिव मंदिर पहुंचे। शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर जगत समाज एवं परिवार के कल्याण की कामना की गई।
इस मौके पर शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था जो काफी मनमोहन दिख रहा था। वहीं मनिहारी अवस्थित गंगा घाट से भी जल लेकर श्रद्धालु विभिन्न शिव मंदिर में जल चढ़ाने को लेकर फोरलेन सड़क में काफी भीड़ देखी जा रही हैं,जो विभिन्न शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पण करेंगे। श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिर परिसर में प्रशासन की भी उपस्थिति देखी गई।

























