विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
प्रथम सोमवारी के पुर्व संध्या में कई विधायक रहे उपस्थित
सालमारी /कटिहार – श्रावणी मेला को लेकर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में रविवार के देर संध्या पुर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, कदवा विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष रशिम सिंह सहित एसडीओ राजु कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार आदि की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर पुजा मेले का शुभारंभ किया गया। साथ ही शिवभक्तों को प्रथम सोमवारी की हार्दिक बधाई दी।
श्रावणी मास में बाबा गोरखनाथ धाम में प्रत्येक सोमवारी के मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा मनिहारी से गंगा जल लाकर जलाभिषेक किया जाता है।इस अवसर पर भव्य मेला का आयोजन होता है। इस अवसर पर कदवा विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने बताया की बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर अति प्राचीन धार्मिक स्थल है। यहां लाखों श्रद्धालुओं का आस्था जुड़ा है। बिहार, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड सहित नेपाल, भुटान आदि देश से शिवभक्त जलाभिषेक के लिए उपस्थित होते हैं।
ऐसे में प्रथम सोमवारी से लेकर अंतिम सोमवारी तक एवं श्रावण पूर्णिमा में लगने वाले मेला में भक्तजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। सभी को बाबा भोलेनाथ की असिम कृपा बना रहे। मौके कटिहार,बलरामपुर विधायक ने भी संबोधित किये। मंदिर कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ राजु कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी,अतिरिक्त पुलिस बल, मेडिकल कैम्प, एम्बुलेंस, चलत शौचालय, पीने की पानी की व्यवस्था,दमकल , मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा आदि की जानकारी दिये।
किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, लाखों लोगों का श्रद्धा यहां से जुड़ा है। जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवरियों की सुविधा, सुरक्षा का पूर्ण व्यवस्था है। इस अवसर पर सुनील छैलाबिहारी के द्वारा रात भर भक्ति गीत प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया।सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली दल बल के साथ उपस्थित रहे।
कमेटी के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, दिलीप कुमार सिंह,श्याम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, श्याम नाथ यादव, राधाकांत घोष, अशोक साह, निताई यादव, चन्दन यादव, प्रवीण शर्मा, पंचानंद यादव, सन्नी यादव, देवनारायण नुनिया, राजेश भगत, बजरंग चौधरी, फनी सिंह,रामविलास शर्मा, सुदीप्तो घोष, राजू घोष, नारायण बीन, गणेश बोसाक, पप्पू शर्मा, कविंद्र सिंह, प्रमोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रत्न दास, प्रवेश सिंह सहित कमेटी सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

























