युवाओं ने श्रमदान कर बनाई ढलान,5 बी रेलवे अंडरपास पर आवागमन हुआ आसान

SHARE:

बरारी /कटिहार – सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए क्षेत्र के युवाओं ने सोमवार को कढ़ागोला 5 बी रेलवे अंडरपास के बाहरी हिस्से में बने ठोकर के दोनों ओर सीमेंट-कंक्रीट की ढलान तैयार कर वाहन चालकों को बड़ी राहत दी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लकी सोढ़ी, जगदीप सिंह हनी, आईएमआई केयर फाउंडेशन के सदस्य सुमित कुमार छोटू, रिशु सिंह, मोहित यादव समेत अन्य युवाओं ने अपने निजी कोष से गिट्टी,बालू और सीमेंट की व्यवस्था की।

इसके बाद सभी ने श्रमदान कर अंडरपास के दोनों ओर ढलान का निर्माण किया। इससे अब दोपहिया,चारपहिया एवं छोटे मालवाहक वाहनों का आवागमन काफी सुगम हो गया है। अंडरपास के बाहरी हिस्से में बनी ऊंची ठोकर के कारण लंबे समय से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को अंडरपास पार करने में काफी दिक्कत होती थी और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समस्या के समाधान की उम्मीद संबंधित विभाग से थी, उसे युवाओं ने अपनी पहल और श्रमदान से दूर कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!