सावन की पहली सोमवारी को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

SHARE:


कदवा/कटिहार– सावन की पहली सोमवारी को लेकर कदवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना किया गया।सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सोनैली, कदवा, कुम्हड़ी, चांदपुर, परभेली, दुर्गागंज, गोपीनगर, चौकी,भर्री सहित अन्य मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमर पड़ी।

भक्तजन पुरुष, महिला, कुमारी कन्या एवं नवविविहिता निर्जला उपवास कर भगवान भोलेनाथ को भांग, धतूरा, फूल, बेलपत्र, गंगाजल के साथ दूध, दही तथा मौसमी फल आदि चढ़ा कर पूजा- अर्चना किया। पहली सोमवारी को लेकर क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वही हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

जिससे माहौल भक्तिमय बन गया है। सावन में भोलेनाथ तथा माँ पार्वती का पूजा करने का अलग ही महत्व है। सावन में भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भक्त मनचाही मुराद पाते है। सावन के आते ही बाजार भगवा तथा हरे वस्त्रों से पट जाता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!