कटिहार – राम भक्त,संत समाज के श्रद्धालुओं एवं सनातन समाज के लोगों ने सहभागिता कर संतों के सम्मान, सामाजिक सद्भाव एवं सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया।
बीते दिनो पप्पू यादव एवं विपक्ष के नेताओ के द्वारा राम मंदिर मे चोरी के प्रकरण को संतो के वेशभूषा में प्रस्तुत कर संतो एवं सनातन का घोर अपमान किया,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विपक्ष के इन नेताओ को भगवान सतबुद्धी दे इस उदेश्य से ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस हवन के माध्यम से समाज में संतों के प्रति आदर,मर्यादा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

























