सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

पवित्र सावन महीने की पहली सोमवारी को लेकर किशनगंज शहर के पूर्व पाली स्थित ऐतिहासिक भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर सहित जिले के अलग अलग शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा।शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला मंदिर पहुँचे हजारों शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से अपने, अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।मालूम हो कि ओदरा घाट स्थित डोंक नदी से हर साल हजारों शिव भक्त जल भरकर लगभग 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भूतनाथ बाबा के दरबार में पहुंच कर जलाभिषेक करते है ।मान्यता है कि बाबा के दरबार में भक्तों की मुरादे पूरी होती है ।वही शहर के रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों के आगमन का सिलसिला जो शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा ।

यहां पहुंचे भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद मांगा।मंदिर के पुजारी साकेत बाबा ने बताया कि हर साल सावन महीने में जिले के अलग अलग स्थानों से यहां भक्त पहुंचते है और बाबा पर जलाभिषेक सहित विधि विधान से पूजा अर्चना करते है ।वही डे मार्केट, पूरब पल्ली, सुभाषपल्ली,मिलन पल्ली,खगड़ा,धर्म गंज सहित अन्य स्थानों पर स्थित मंदिरों में भी भक्तों की अत्यधिक भीड़ देखी गई।सावन की पहली सोमवारी पर भक्तों का उत्साह चरम पर देखा गया ।


सोमवारी को लेकर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई थी ।मंदिर प्रांगण में मजिस्ट्रेट के साथ साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो।इधर सोमवारी को लेकर शहर के अलग अलग शिवालयों में भी भारी भीड़ देखी गई।


मंदिर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है ताकि भक्त बिना किसी परेशानी के पूजा कर सकें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!