नशे की लत ने बनाया अपराधी: 14 हजार रुपये छीनने वाला युवक लोगों के हत्थे चढ़ा

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

किशनगंज शहर में नशे की लत के कारण युवाओं द्वारा चोरी और छिनतई जैसी वारदातों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला शहर के लाइन चपरासी मोहल्ला का है, जहां एक महिला से 14 हजार रुपये छीनकर फरार हुआ युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया।


जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को पुराना खगड़ा निवासी एक महिला Punjab National Bank की शाखा से 14 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उनका पीछा किया और मौका पाकर रुपये छीनकर फरार हो गया।


घटना के बाद पीड़ित महिला लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार को महिला की नजर आरोपी युवक पर पड़ गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला से रुपये छीनने की बात स्वीकार कर ली। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।


बताया जाता है कि आरोपी युवक ने छीनी गई रकम लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला और उनके साथ मौजूद लोग युवक को अपने साथ लेकर चले गए। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण शहर में इस तरह की आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!