पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर पंचायत के बहाने ले जाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ खिलाने की भी शिकायत,मामला दर्ज

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पंचायत के बहाने महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया पर जबरन होटल के कमरे में बंद करके मारपीट और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 28 जुलाई की रात उसकी बेटी से जुड़े विवाद में पंचायत कराने के बहाने उसे, उसके पति और बेटी को एक वाहन से ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में उसके पति को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद महिला को किशनगंज के एक होटल में ले जाकर आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया।


पीड़िता ने बताया कि पहले उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया जिसमें सफल नहीं होने पर बेटी को दूसरे कमरे में भेज दिया गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।


पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और पांच लाख रुपये का लालच देकर मामला दबाने का प्रयास किया गया।गौरतलब हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी लल्लू मुखिया पर हर्ष फायरिंग करने, वाहन से शराब बरामद होने सहित पत्रकार को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।

महिला ने आवेदन में आरोपी पर प्रभावशाली होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लगातार धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले में कांड संख्या 120/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कारवाई की जा रही है।इस सम्बन्ध में लल्लू मुखिया से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!